उठो लाल अब आँखें खोलो,कविता-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
उठो लाल अब आँखें खोलो-2
पानी लाई हूँ मूह धोलो-
बीती रात कमल दल फुलें-
उनके ऊपर भवरे झूले-
चिड़ियाँ चहक उठी पेड़ों पर-
नभ में न्यारी लाली छाई-
भोर हुआ सूरज उगा प्यारे मेरे अब मत सो..2
Posted on: May 18, 2022. Tags: MP POEM REWA SHIVKUMAR
IMPACT: पेंशन नहीं मिलने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के बाद निराकरण हुआ...
ग्राम पंचायत-पाली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार दूवेदी बता रहे हैं उनके माँ का पेंशन मिल रहा था| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती थी| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से पेंशन मिल रहा है| अभी सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9203076784.
Posted on: Dec 07, 2021. Tags: IMPACT MP PALI REWA SHIVKUMAR DUVEDI
मै दृष्टिबाधित हूँ जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, रोजगार दिलाने में मदद-
ग्राम-पाली, थाना-बैकुंठपुर, पोस्ट-जामू, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार द्वेदी बता रहे हैं| वे दृष्टिबाधित हैं| देख नहीं सकते| उन्होंने MA तक की पढाई की है| पिता जी का देहांत हो चुका है| उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| उन्होंने रोजगार को लेकर सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर में बात कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करें| जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें| शिवकुमार द्वेदी@9203767814.
Posted on: Apr 01, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SHIVKUMAR DIWEDI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे इलाके का बांध टूट गया है, अधिकारी निरीक्षण किए है, लेकिन कोई काम नही हो रहा है...मदद की अपील
ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग में आवेदन किया, अधिकारी निरिक्षण कर चुके हैं लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : जिला जल संसाधन विभाग@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवकुमार आयम@7049803307.
Posted on: Oct 14, 2018. Tags: CG PROBLEM SHIVKUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact: Got our water connection restored after report on CGnet Swara...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार रावत बता रहे हैं कि उनके संस्थान में एक महीने से पीने के पानी की समस्या थी जिससे सभी परेशान थे। इसके लिए उन्होंने प्राचार्य और संस्था के अधिकारियों के पास लिखित, मौखिक दोनों तरह से आवेदन दिया था, अधिकारियों का कहना था सड़क की मरम्मत होने कारण पानी सप्लाई रोक दी गई है और इस समस्या को दूर करने में समय लगेगा, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके 20 दिन बाद पानी मिलना शुरू हो गया है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने समस्या को हल करने में उनकी मदद की : शिवकुमार रावत @9644778008.