आजाद तो आजाद हो गया, पर मेरा देश गुलाम रह गया...कविता
कानपुर, उत्तरप्रदेश से के.एम. भाई चंद्रशेखर आजाद की 109 वीं जयन्ती के अवसर पर एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
आजाद तो आजाद हो गया, पर मेरा देश गुलाम रह गया-
गोरों का तो पत्ता साफ हो गया, पर कालों का काला साम्राज्य हो गया-
वो तो आजादी का सूरज दिखा गया, वतन तो अब भ्रष्टाचार का गुलाम हो गया-
आजादी का दीवाना, भरी जवानी में कुर्बान हो गया-
पर 67 साल का बूढ़ा फिर से गुलाम हो गया-
अशफाक- बिस्मिल का वो साथी वतन-ए-खाक हो गया-
पर मेरा देश लुटेरों का शिकार हो गया-
आजाद तो आजाद हो गया, पर मेरा देश गुलाम रह रह गया.
Posted on: Jul 24, 2015. Tags: KM Bhai SONG VICTIMS REGISTER
गूगों के देश में भी क्या कोई गीत गुनगुनाएगा...आपातकाल पर कविता
कानपुर, उत्तरप्रदेश से के एम भाई 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल की 40 वीं बरसी पर एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
गूगों के देश में भी क्या कोई गीत गुनगुनाएगा-
जिन्दगी के अक्स में क्या कोई सपने बनाएगा-
महफ़िल-ए-गुर्बत आज इस फ़िराक में है-
कि तेरे शहर में क्या कोई चिराग जलाएगा-
उन्हें लगता है मकतल में आज-
अँधेरा फिर जीत जाएगा-
दरकती दीवारों से आवाजें उठती हैं-
कि तेरे शहर में क्या कोई इन्कलाब आएगा...
Posted on: Jun 27, 2015. Tags: KM Bhai SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Anganwadi incomplete from 4 years got completed but not school yet...
Reshiya Bhai is calling from Vakneri village of Kattiwada tehsil, Alirajpur district in Madhya Pradesh and says he had reported on Swara about incomplete construction work of school and anganwadi centre from more than 4 years. Following the report construction began and anganwadi centre is now complete but middle school is left incomplete. He appeals listeners to call the officer@07394234120, Collector@9926581755 to pressurize to complete the construction at earliest. Reshiya Bhai@8120659070.
Posted on: Jun 24, 2015. Tags: EDUCATION RESHIYA BHAI SONG VICTIMS REGISTER
Pregnant women, children not getting nutritious food in our village anganwadi...
Reshiya Bhai is calling from Biljeri village in Sondwa block and tehsil of Alirajpur district in Madhya Pradesh and talking to adivasi villagers who tell him in Bhili language that pregnant women and children are not getting nutritious food and vaccine in Patel faliya and Bhaidi faliya’s Anganwadi center. Many children are malnourished and some were born with various type of defects. Officers are not paying attention. You are requested to call Collector@9926581755 to help them. Reshiya Bhai@ 8120659070
Posted on: Jun 23, 2015. Tags: FOOD RESGIYA BHAI SONG VICTIMS REGISTER
सुन ले ताज ए बर्तानिया...कविता
के एम भाई कानपुर (उ.प्र.) से एक कविता सुना रहे हैं, जो आतंकवाद के ऊपर आधारित हैं :
सुन ले ताज ए बर्तानिया-
आतंक की गलियों से आवाजें उठती हैं-
खून से सराबोर इस धरती पे-
एक दिन ऐसा आयेगा-
जब सब्जी की जगह इंसा बेचा जाएगा-
न मुल्क रहेगा न सिपहसलार रहेगा-
सुन ले ताजे ए बर्तानिया-
तेरे कद्रदानों के हाथों ही-
तेरा जनाजा निकाला जायेगा-
दस्तावेज ए मुल्क से-
आतंकवाद का नामो निशां मिट जाएगा-
आतंकवाद का नामो निशां मिट जाएगा...
