मेरी मम्मी प्यारी मम्मी, मुझको बहुत है भाती...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मेरी मम्मी प्यारी मम्मी, मुझको बहुत है भाती-
अपने आंचल के छांव में लोरी सुनाकर सुलाती-
अपने तन से दूध पान कराकर-
अपने आंचल से ढक लेती-
गीले में खुद सोती पर, मुझे सूखे में सुलाती-
थोड़ी भी अस्वस्थ होने पर झट अस्पताल ले जाती...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

नार माग नार, रही कन भेडा नार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नार माग नार, रही कन भेडा नार-
जिंदल के आये मा, हो गईस नार खार-
हॉट रही धान कूढा-कूढा-
ले डूब मरिस कोती जिंदल बूढा-
अब नहीं चले ओमा नागर हल-
वह होगिस अब दलदल...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

कोहरे की भरी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं...कविता-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे हैं :
कोहरे की भरी सड़क पर बच्चे काम पर जा रहे हैं-
सुबह-सुबह-
क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं, सारी गेंदे-
क्या दीमको ने खा लिया है सारी रंग बिरंगी किताबो को-
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गये हैं सारे खिलौने-

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कब कहोगे मेरा भारत महान...कविता

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को कविता के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
कब कहोगे मेरा भारत महान-
इसमे से एक भी नहीं बेईमान-
यह देश तुम्हारा है-
इसकी फिक्र भी तुम्हे ही करना है-
यदि तुम फिर सो जाओगे-
अपना कर्तव्य भूल जाओगे...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हर एक राजनेता और कारकर्ता, स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नही थकता...पंक्तियाँ

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश कुमार अपने विचारों को पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं :
हर एक राजनेता और कारकर्ता-
स्वयं को गांधी का अनुयायी कहते नहीं थकता-
अंदर से भले ही गांधी के विचारो से असहमती रखते हों-
लेकिन सार्वजनिक रूप से खुद को-
गांधी का अनुयायी बताते नही थकते...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: DURGESH KUMAR MP POEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »