सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं..
मैं संपतलाल यादव ग्राम गोटमा ब्लॉक जैजैपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ से, मैं पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित हूँ, सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी जानते हैं दीपावली इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे। मैं कामना करता हूँ कि भगवान राम आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। यही शुभकामना है @7898866791
Posted on: Oct 30, 2024. Tags: Sampatlal Yadav
दलित बस्तियों में हैंडपंप लगवाने में कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें..
ग्राम पंचायत खमरिया तेवरीयान ब्लॉक सोहावल जिला सतना के वार्ड संख्या 12, 13 और 16 मे लगभग 100-100 दलित घरों की बस्ती है जहां पानी की बहुत किल्लत है हम आपसे अधिकारियों से बात करने का अनुरोध करते हैं कि इन वार्डों मे एक-एक हैंडपंप लगवाने की कृपा करें। पीएचई विभाग के अधिकारी शरद सिंह पवार का नंबर 07672-223214 और सरपंच अनीता साकेत जी का नंबर 7509532719 है। सीताराम कोरी 8357998546
Posted on: Oct 29, 2024. Tags: Handpump Sitaram Kori
मोर धरती दाई के कोरा, भैया मोर धान के कटोरा...छत्तीसगढ़ी गीत
मैं संपतलाल यादव ग्राम गोटमा ब्लॉक जैजैपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुनाना चाहता हूँ। मैं पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित हूँ
मोर धरती दाई के कोरा
भैया मोर धान के कटोरा
धान के कटोरा रे संगी
धान के कटोरा
मोर लक्ष्मी दाई के कोरा
भैया मोर धान के कटोरा...
Posted on: Oct 26, 2024. Tags: Sampatlal Yadav Song
असमय बारिश से पशुओं के चारे की गंभीर समस्या, कृपया उपाय सुझाएं...
नमस्कार साथियों, मैं मोहन यादव, इस समय ग्राम आलमपुर तहसील चिचोली जिला बैतूल मध्यप्रदेश से, यह समय किसानों के लिए बेहद संवेदनशील है। इस समय हुई बारिश ने फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है इसके बाद पशुओं के चारा की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है यदि आपके पास चारे की उपलब्धता हो तो कृपया बताएं
Posted on: Oct 21, 2024. Tags: Agriculture MP
इस गाँव मे सड़क नहीं है बरसात के समय गाँव आना और भी मुश्किल हो जाता है...
ग्राम पंचायत जमुडी, जनपद सोहावर, जिला सतना, मध्यप्रदेश केवट की 100 घर की बस्ती है जहां आने के लिए 2 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। बारिश के समय तो गाँव आना और भी मुश्किल हो जाता है। सीजीनेट के साथियों से इस ग्राम की मदद करने की अपील करता हूँ। सीताराम कोरी
