जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...देश भक्ति गीत-
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया-
करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का-
पग पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा-
ये धरती जहाँ ऋषि मुनि जपते थे प्रभु नाम की माला...
Posted on: May 22, 2022. Tags: DESH BHAKTI MP SANDIP KUSWAHA SIDHI SONG
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
रामराज पटेल, ग्राम-दुम्मा, तहसील-चिरभट्ट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं इन्होंने 6 महीने पहले सीजीनेट पर संदेश रिकार्ड किया था कि पात्रता/खाद्यान पर्ची में नाम नहीं जुड़ा है| नाम नहीं होने से इनके हिस्से का खाद्यान नहीं मिल पा रहा था|सीजीनेट में संदेश रिकार्ड के बाद इनका पात्रता पर्ची मे नाम दर्ज हो गया है| अब इन्हे बिना किस परेशानी के गल्ले से खाद्यान मिल रहा है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं को इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9601378466.
Posted on: May 15, 2022. Tags: IMPACT MP SIDHI STORY
सरकारी आवास योजना के अंतर्गत घर मिलना था, लेकीन अभी तक नहीं मिला, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मोहली, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से आशीष बैश जी अपनी समस्या बता रहे हैं उनका घर की बहुत समस्या है, छोटे-छोटे कमरा है, और दस परिवार रहते हैं| बरसात के दिनों में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव को शिकायत किए हैं लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हूआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@975237918.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: HOUSE MP PROBLEM SIDHI
सीता मांग रही वरदान मंदिर में खड़े खड़े...भजन-
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश से पूजा कुसवाहा एक भजन सुना रही हैं, जिसके बोल हैं, ” सीता मांग रही वरदान मंदिर में खड़े खड़े ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: MP PUJA KUMARI SIDHI SONG
चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम...भक्ति गीत-
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम-
डूडबा बैल सवार भैये हैं-
गले सरप लटकाये-
बिच्छु का तो काकड़ पहिने-
अंग विभूति रमाये-
इनकर उल्टी है चलनिया-
जगतिया देखा राम...