हमारे गांव में रोड नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत, पैदापारा, किलेपाल 03, ब्लॉक बास्तानार, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से तुलसी राम पोयम बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। बारिश के ज्यादा दिक्कत होता है। कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। सीईओ@9406016762, जिला सीईओ@7052448149, संपर्क नंबर@6260706894.
Posted on: Oct 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोगों को पानी की दिक्कत होती हैं...
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल,ब्लाक-बास्तानार ,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोसो करमा बता रहे हैं की उनके गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है|वहां के ग्रामीण अपने खेत का पानी पीते हैं और वहां के पालतू जानवर भी उसी पानी को पीते है|बरसात के मोसम में पानी पूरा गन्दा हो जाता हैं लोगों को बीमारी होती रहती हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये है|लेकिन कोई कारवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@9407072439. संपर्क नंबर@9479065217.
Posted on: Sep 30, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER MOSO KARMA PROBLEM
हमारे गांव में हैण्डपंप नही है, लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-लुंडीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, 1-2 किलोमाटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहां 36 घर का जनसंख्या है| हैण्डपंप नही होने के कारण बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने जनपद-पचायत आवेदन किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सचिव@9424288262, संपर्क नंबर@9479054709, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@9406078557.
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
Impact : राशन कार्ड नही होने से अनेक परेशानियां थी अब बन गया है...
ग्राम-कोलूपारा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं उन्होंने 6 माह पहले राशन कार्ड की समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, लक्ष्मी बाई के नाम से राशन कार्ड नहीं बना था, अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| कार्ड बने 2 सप्ताह हो चुके हैं, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9302780869.
Posted on: Sep 25, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG IMPACT RATION
IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बाद गांव में मीटर लग गया
बामनराम गावड़े, ग्राम पंचायत जामगांव, ब्लाक बास्तानार, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में मीटर लगा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बाद गांव में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9424224568.