व्यापारी 1, 2 रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर, चला रहे हैं मनमानी...मदद की अपील-
जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से अरविंद कुमार मिश्रा बता रहे हैं| वे एक व्यापारी हैं| उनके इलाके में बड़े व्यापारी और पेट्रोल पंप में 1 और 2 रुपये के सिक्के नहीं लिये जाते है| संबंधित विषय पर पेपरों में भी छप चुका है| अधिकारी इस पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहे हैं| लोगो और छोटे व्यापारियों को चिल्लर की दिक्कत होती है| दुकानदार 1, 2 के सिक्के लेने से इंकार कर मनमानी कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबर पर संपर्क कर व्यापारियों की मनमानी रोकने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669060428.