वह ममता की आवाज थी जिसने बेटा बोला...कविता-

ग्राम-तुमडा,भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन एक कविता सुना रहे हैं:
पलकों को जब जब हमने था खोला-
वह ममता की आवाज थी-
जिसने बेटा बोला-
जब कभी भी मुझको भूख प्यास सताती-
वो जाती मेरे लिये खाना लेकर आती-
मेरे अपने गाँवो में मै फलता था ममता की छाँव में...(AR)

Posted on: Apr 25, 2021. Tags: BHOPAL MP POEM SUNIL SEN

कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बीच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है...

जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन सीजीनेट के बारे में बता रहे हैं कि
सुनील एक दृष्टि बाधित व्यक्ति हैं और वह दिव्यंगो के लिए उपयोगी संस्थाओ से जुड़े हुए हैं| वे सीजीनेट के सभी साथियो का आभार व्यक्त कर रहे हैं, धन्यवाद दे हुये कह रहे हैं सीजीनेट के माध्यम से हमें ज्ञान वर्दक जानकारी मिलती है| कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बिच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है|इस निशुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए इसका सही उपयोग करें| यह लोगो की अपनी समस्या, अपनी कहानी को व्यक्त करने का माध्यम है| (185358) GT

Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHOPAL MP STORY SUNIL

एक चालाक बैल की कहानी...

भोपाल मध्यप्रदेश से उत्तम साहू एक चालाक बैल की कहानी सुना रहे है, एक किसान का बैल कुएं में गिर गया तो किसान ने सोचा की बैल तो बुढा हो गया है इसको नहीं निकालते है इसको कुएं में ही दफन कर देते है और गाँव के लोगो को बुलाया और फावड़े से मिट्टी बैल के ऊपर डालने लगे तो बैल ने सोचा की अब कैसे बचा जाये तो जैसे जैसे मिट्टी बैल की ऊपर डालते गये वैसे-वैसे ऊपर आते गया और वह निकलकर भाग गया | संपर्क@9753767497.

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: BHOPAL MP SONG STORY VICTIMS REGISTER