दो बिल्ली एक रोटी लाई, पर दो टुकड़े कर नहीं पाई...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
दो बिल्ली एक रोटी लाई, पर दो टुकड़े कर नहीं पाई-
बंदर एक वहां पर आया, दोनों को उसने समझाया-
लड़ना छोड़ राजीव तराजू लाई, तौल बराबर रोटी खाओ-
बिल्ली दौड़ तराजू लाई, लगा तौलने बंदर भाई-
भारी पकड़े से कुछ टुकड़ा डाला-
डालने अपने मुख डाला-
बंदर सब रोटी खाई, बिल्ली बैठ रही ललचाई...

Posted on: Mar 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

काखर गांव दाई काखर बजाओं माता...देवी गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक देवी भजन सुना रहे हैं :
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई-
काखर गांव दाई काखर बजाओं माता-
ऐ दाई काखर लेहों परनाम हो माई...

Posted on: Mar 30, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे डोंगर पहार में जाबो जी...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे डोंगर पहार में जाबो जी-
डोंगरी पहारे जाबो गा-
महुआ बीखे डोंगर पहारे जाबो रे-
महुआ ला बीख-बीख घामा मा सुखाबो-
घाम अउ पियासे सुघर लटा कूट के खाबो-
डोंगर पहारे जाबो यार...

Posted on: Mar 29, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..

ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांत में कीड़े लगने की समस्या का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दांत में कीडे लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों के दांत में कीड़ा लग जाता है| वे कंटकारी जिसे भटकटईया के नाम से भी जाना जाता है| उसके फल को लेकर आग के अंगारे में डालना है| जिससे धुआं होगा, तब उसे एक मिट्टी के बर्तन जिसमे पीछे एक छेद हो जिसमें धुवां निकल सके| लेकर ढक देना है| और जो धुआ छेद से निकले उसे मुह में लेकर कुछ समय तक रोकना है| उसके बाद एक थाली में पानी रखकर उसके ऊपर मुह को खोलना है| जिससे थाली में कीड़े गिरने लगेंगे| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »