धोखेबाज से दोस्ती नहीं करनी चाहिये और उसे मौका कभी नहीं देना चाहिये...कहानी-
हिरण और सियार दोनों मित्र थे, एक बार दोनों को प्यास लगी, पानी की तलास करते करते करते उन्हें कुआ मिला, सियार बोला पहले मै पी लेता हूँ फिर तुम पी लेना, हिरण ने ऐसा ही किया, सियार पानी पिया, उसके बाद हिरण पानी पीने लगा तभी सियार ने उसे कुआ में धकेल दिया, हिरन पानी में डूबकर मर गया लेकिन सियार उसे नहीं निकाल सकता था, उसने पास के किसानो से कहा मेरा दोस्त पानी में गिर गया है उसे निकाल दो, किसानो ने उसे निकाल दिया और ले गये, सियार बोला मुझे भी इसका मांस दे दो, किसान बोले हमने निकाला तुम्हे नहीं मिलेगा, तब सियार ने वहां से आग लगा एक लकड़ी लेकर खेत में फेक दिया, जब खेत में आग लग गयी और किसान फसल को बचाने लगे, तब सियार ने हिरण का मांस खाया| (AR)
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: AKSHAY KUMAR NETAM CG DHAMTARI SONG STORY VICTIMS REGISTER
मदद करना मानव धर्म है...कहानी-
एक समय की बात है, भगवान बुद्ध के कुछ शिष्य भ्रमण के लिये निकले थे उन्होंने देखा कि नदी में एक महिला डूब रही है और बचाव बचाव चिल्ला रही है, शिष्यों ने सोचा यदि हम इसे बचायेंगे तो गुरु के आदेश का उल्लंघन होगा क्योकि वे ब्राम्हण थे और गुरु की आज्ञा है किसी महिला को देखना ही नहीं है लेकिन उसमे से एक शिष्य ने कहा स्त्री हो या पुरुष ये मानव है और मानव धर्म का पालन करना हमारा कर्तव्य है ऐसा सोचकर उसने नदी में छलांग लगा दी और उसे बचा लिया, उसने मदद करते समय उसे एक लकड़ी का गट्ठा समझकर बाहर निकाल दिया, महिला शिष्य को धन्यवाद देकर चली गयी, बाकि शिष्यों ने ये सारी बात गुरूजी को बताई और बताया इसने एक महिला को बचाने के लिये उसे छुवा है, तब गुरु जी बोले दोषी वो नहीं तुम लोग हो, उसने तो मानव धर्म का पालन किया है, स्त्री को लकड़ी की तरह पानी से निकाल दिया और मन से भी निकाल दिया| (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
पशु की सुरक्षा के लिये पहल और गोबर उत्पाद को बढ़ावा...
विदिशा (मध्यप्रदेश) से बीपी पटेल बता रहे हैं, छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदने का जो निर्णय लिया गया है, इससे वे पशु जो सड़को पर पड़े रहते हैं, उनकी व्यवस्था होगी, लोग उसे घर पर रखेंगे, भीड़ भाड़ वाले इलाको में पशुओ से लोगो को जो खतरा रहता है, उससे बचे रहेंगे, किसानो को इससे लाभ होगा, साधनों का उपयोग हो सकता है, गोबर से कई तरह उत्पाद बनाकर बेचे जा सकते हैं : संपर्क नंबर@9406576593. (AR)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags: BP PATELR MP SONG STORY VICTIMS REGISTER VIDISHA
गुलामी नहीं करनी चाहिये...कहानी-
जिला-राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गंधर्ब एक कहानी सुना रहे हैं:
बहुत समय की बात है जब एक दिन स्वामी विवेकानंद भ्रमण के लिये निकले तो वे एक गाँव में पहुंचे, उन्होंने देखा कि कुछ महिलायें कुआ के पास पानी भरने के लिये खड़ी हैं लेकिन पानी नहीं भर रही हैं, तब विवेकानंद उनके पास गये और पूछा तुम लोग पानी क्यों नहीं भर रहे हो, महिला ने उत्तर दिया, पानी का रहट हटाने के बाद पानी लेना पड़ता है और उसे हम नहीं उठा सकते हैं पहलवान आयेगा तो उठायेगा, स्वामी जी बोले गाँव में और कोई पुरुष नहीं है जो इसे उठा सकता है, महिला ने कहा पुरुष है लेकिन उसका काम कोई और करे तो उसका अपमान हो जायेगा, जिस पर वे बोले ये तो गुलामी है और उन्होंने रहट उठाकर सबको पानी दे दिया और महिलायें चली गयी, तभी पहलवान आया है और बोलने लगा आपने मेरा काम करके मेरा अपमान किया है और आपको मुझसे लड़ना पड़ेगा, तब स्वामी जी बोले पानी भरने के लिये पहलवान की आवश्यकता नहीं होती है उसे तो कोई भी कर सकता है लेकिन पहलवान नहीं माना, तब स्वामी जी ने एक रुमाल भिगोकर दिया और कहा इसे निचोड़ो इसमे एक बूंद पानी नहीं बचना चाहिये, पहलवान उनकी बात मानकर रुमाल निचोड़ा लेकिन रुमाल में पानी बच ही जाता तो उसने हार मान लिया| (AR)
Posted on: Jul 15, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRV
Impact : किसानो को खाद वितरण किया गया...
ग्राम-उबेगाँव, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम बता रहे हैं कि उन्होंने किसानो की खाद की समस्या को लेकर 3 जुलाई 2020 को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद किसानो को खाद वितरण हो चुका है, खाद प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने सभी किसानो को खाद दे दिया है, जरुरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया है, जो बचे हैं उनके लिये खाद की व्यवस्था है वितरण काम हो रहा है, किसानो की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे विभागीय अधिकारियों और सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7747968488. (AR)
