मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी...बन्नी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीनू एक गीत सुना रही हैं:
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी-
ये मम्मी ये पापा नहीं छोड़े जाते-
जन्मो जनम के रिश्ते नहीं तोड़े जाते-
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी... (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: MP REWA RINU SONG VICTIMS REGISTER

जागो मेरे भारतवासी, समय नहीं है सोने का...गीत-

ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनेश्वरी नाग, सामबती कोर्राम, मुंगली कचलाम और केकती एक गीत सुना रहे हैं:
जागो मेरे भारतवासी-
समय नहीं है सोने का-
लेकर संदेश स्वामी जी का-
करके कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

नहा रे खोरे दियेला लाली ओ...ददरिया गीत-

ग्राम-रायनार, पंचायत-धनौरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दसरी, दसरती और चंद्रू बाई एक ददरिया गीत सुना रही हैं:
नहा रे खोरे दियेला लाली ओ-
जोड़ा लाली ला उतारो-
बदन खाली मजा लुटी डारे-
मजा लुटी डारे करिया मोर पतला जवान-
टोला कैसे लागे घुमना बता दे मोला-
तोर बर दवा भेजों कि अउ राबे बीतें...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : किडनी से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल किडनी से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पलास का फूल, नाग चंपा और रोहित केसरिया की छाल लें, गन्ने का जड़ लें, सभी को रात को पानी में फुला दें , उसके बाद सुबह खाली पेट सेवन करें, लाभ हो सकता है, ये दिन में दो बार करना है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

मदद करना मानव धर्म है...कहानी-

एक समय की बात है, भगवान बुद्ध के कुछ शिष्य भ्रमण के लिये निकले थे उन्होंने देखा कि नदी में एक महिला डूब रही है और बचाव बचाव चिल्ला रही है, शिष्यों ने सोचा यदि हम इसे बचायेंगे तो गुरु के आदेश का उल्लंघन होगा क्योकि वे ब्राम्हण थे और गुरु की आज्ञा है किसी महिला को देखना ही नहीं है लेकिन उसमे से एक शिष्य ने कहा स्त्री हो या पुरुष ये मानव है और मानव धर्म का पालन करना हमारा कर्तव्य है ऐसा सोचकर उसने नदी में छलांग लगा दी और उसे बचा लिया, उसने मदद करते समय उसे एक लकड़ी का गट्ठा समझकर बाहर निकाल दिया, महिला शिष्य को धन्यवाद देकर चली गयी, बाकि शिष्यों ने ये सारी बात गुरूजी को बताई और बताया इसने एक महिला को बचाने के लिये उसे छुवा है, तब गुरु जी बोले दोषी वो नहीं तुम लोग हो, उसने तो मानव धर्म का पालन किया है, स्त्री को लकड़ी की तरह पानी से निकाल दिया और मन से भी निकाल दिया| (AR)

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »