मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी...बन्नी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीनू एक गीत सुना रही हैं:
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी-
ये मम्मी ये पापा नहीं छोड़े जाते-
जन्मो जनम के रिश्ते नहीं तोड़े जाते-
मुबारक हो बन्नी ये शादी तुम्हारी-
सदा खुश रहो तुम दुआ है हमारी... (AR)
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: MP REWA RINU SONG VICTIMS REGISTER
सीता मांग रही वर्दान मंदिर में ठाढ़े ठाढ़े....बघेली भाषा में भजन गीत-
ग्राम-उन्हारी, बहनी दरबार जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अकलेश कुमारी के साथ रीनू कुमारी आज हमारे श्रोताओं को एक भजन सुना रहे है:
सीता मांग रही वर्दान मंदिर में ठाढ़े ठाढ़े-
सीता मांग रही वर्दान मंदिर में ठाढ़े ठाढ़े-
जो दशरत पिता तुम्हारी वो लगन ससुर हमारी-
मिलकर पैर छुअत धन दे रे मंदिर में ठाढ़े ठाढ़े-
सीता मांग रही वर्दान मंदिर में ठाढ़े ठाढ़े CS
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: AKLESHKUMARI BGHELI SONG RINUKUMARI JAWA RIWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...
ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रिनू आदिवासी बता रही है, मजदूरी करने के लिए दुसरें शहर में गये थे, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा बताया जा रहा है की प्रवासी मजदूरों को सरकार के द्वारा एक हजार देने की दावा किया है जो सरकार ने अभी तक एक हजार ट्रांसफर नही किया है हम अपने पैसे से आये है| घर आने के गाँव में कोई रोगजार नही जिसे हम मजदूरी कर सके और अपनी परिवार चला सके, इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर गाँव में रोजगार तथा एक हजार ट्रांसफर कराने में मदद करें. अधिकारी@9407803480. संपर्क@8949503109. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CORONA PROBLAM REWA MP RINU ADIWASI SONG VICTIMS REGISTER
मईयां तोहंरे चरनिया के धूल मांगू...देवी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीनू एक देवी गीत सुना रही हैं :
कुछहूँ न मांगू मईयां फूल मांगू-
मईयां तोहंरे चरनिया के धूल मांगू-
मईयां के दुआरे एक लंगड़ा पुकारे-
कुछ्हू न मांगे लंगड़ा पैर मांगे-
मईयां के दुआरे एक अँधा पुकारे-
कुछ्हू न मांगे अँधा नैन मांगे-
मईयां तोहंरे चरनिया के धूल मांगू...
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: MP RINU REWA SONG VICTIMS REGISTER
इजी सर्टिफिकेट के लिए कई बार आवेदन कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है...कृपया मदद करे-
ग्राम-गुट्टालक्ष्मीपुरम ,पंचायत-लक्ष्मीपुरम,ब्लॉक-भुर्गमपाड ,जिला-भद्रादी कोठगुडेम (तेलंगाना) से पायम श्रीनु बता रहे है की सन 1950 से इजी सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं, उनका कहना है की पहिले 1950 से रह रहे है, लेकिन कोई इजी सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं, इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये है लेकिन कोई सुनावाई नही हो रही है, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@@9490957735,संपर्क@7893778321.
