तब भी सावन आता था, अब भी सावन आता है...कविता-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व सावन पर एक कविता सुना रहे हैं:
तब भी सावन आता था-
अब भी सावन आता है-
पहले जैसा सावन नहीं है-
सावन पहले होता था मनभावन-
अब सावन मनभावन नहीं है-
कहीं तो इतना बरसा कि नदियों में बाढ़ आ गयी-
कही तो मानव बूंद बूंद को इतना तरसा कि समस्या तराह आ गयी... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

छत्तीसगढ़ है धन के कटोरा, जिंहा ले उपजे सोना...कविता-

ग्राम-पकनी, पोस्ट-दिजवल जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव सिंह आयम एक कविता सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ है धन के कटोरा-
जिंहा ले उपजे सोना-
छत्तीसगढ़ के 29 जिला मा एक हवे सूरजपुर-
सूरजपुर में सबो किसान है-
करथे जे मन खेती-
हरियाली हा छाये रहथे हवे भारत के बेटी...(AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG JAGDEV POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

अनार बीमारी में काम आये...कविता-

समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मनीषा यादव एक कविता सुना रही हैं:
अनार बीमारी में काम आये-
खट्टा मीठा सबको भाये-
सबसे बढ़िया फल है आम-
कौन न जाने इसका नाम-
इमली मुंह में पानी लाये-
खाने को स्वादिष्ट बनाये-
गन्ने को कहते हैं ईख-
इसके सभी गुणों को सीख... (AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: DINDORI MANISHA YADAV MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

आओ रे सब मुझे घेरकर गाओ सावन...गीत-

ग्राम-कमको, पोस्ट-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से बी एल यादव एक कविता सुना रहे हैं:
पका हुआ कि धार झूलता है मेरा मन-
आओ रे सब मुझे घेरकर गाओ सावन-
इंद्र धनुष के झूले में झूले में सब जन-
थिर थिर आये जीवन में सावन मनभावन-
पकड़ वार की धार झूलता है मेरा मन-
आओ रे सब मुझे घेरकर गाओ सावन... (AR)

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: BL YADAV DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

मानव हो रहा है बेरहम...कविता-

जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कोरोना को लेकर एक कविता सुना रहे हैं:
मानव हो रहा है बेरहम-
कोरोना के नाम पर ढाय जा रहे हैं सितम-
घटनायें हो रही हैं शर्मसार-
मनुष्य से छुड़ाया जा रहा है संसार-
कोरोना के नाम पर बढ़ रही हैं नफरतें-
दूषित हो रहीं हैं हसरतें...(AR)

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »