बता मेरे यार सुदामा रे, भाई घने दिनों में आया...गीत-

गंगू टोला, समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से ओमवती यादव एक गीत सुना रही हैं:
बता मेरे यार सुदामा रे-
भाई घने दिनों में आया-
बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता-
रे बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता-
हुए के तकरार सुदामा रे-
भाई घने दिनों में आया... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI MP OMWATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact : मुरमी करण होने से दिक्कत कम हुआ है...

ग्राम-सरई माल, पोस्ट-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कश्यप बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, जिसके संबंध में उन्होंने 1 माह पहले संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद मुख्य मार्ग में मुरमी करण का काम हुआ है बाकि का काम बारिस के बाद होने का अस्वासन मिला है, मुरमी कारण होने सड़क में कुछ सुधार हो गया है जिससे समस्या काम हुई है, वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9977460131. (170400) (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP RAJKUMAR KASHYAP SONG VICTIMS REGISTER

जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार...

ग्राम-सिमरिया, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से अंकित कुमार कविता के माध्यम से जैविक खाद के बारे में बता रहे हैं:
जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार-
मटका खाद बनाके नाडेप खाद बना के-
जैविक खाद खेतो में डाल ऐसे होगी पैदावार-
जैविक खाद नहीं बनाया-
अमृत संजीवनी बनाने केचुवा खाद बनाने-
जैविक खाद नहीं बनाया कैसे होगी पैदावार... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: ANKIT KUMAR DINDORI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 1 माह बाद वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा...

ग्राम पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कमल सिंह यादव बता रहे हैं कि उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके 1 माह बाद उनको पेंशन मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9691809536. (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAMAL SINGH YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बारिस में भीगने से होने वाली सर्दी, खांसी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बारिस में भीग जाने से होने वाली सर्दी, खांसी, छींक आने की समस्या का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, एक गिलास दूध लेकर उसमे सोंठ का चूर्ण एक चम्मच का तीसरा हिस्सा डालें, उतना ही हल्दी मिला लें और गर्म कर लें, उसके बाद सेवन करें, ये प्रकृया तीन दिन तक करें, लाभ हो सकता है,संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »