दोनों आँखों से दिखाई नहीं देता, पेंशन ही सहारा है, तीन माह से नहीं मिल रही, अधिकारी नहीं सुन रहे...
ग्राम- जर्दी, तहसील-चित्रंजी जिला -सिंगरोली (मध्यप्रदेश) के रहने वाले ब्रजेश सिंह गोंड दोनों आँखों से बिलकुल भी नही देख पाते है. सरकार के द्वारा चलाई जा रही दिव्यांगो को मिलने वाली लाभ का हाल ब्रजेश सिंह आप बीती बता रहे हैं कि किस तरह से उनको पिछले 3 माह से पेंशन नही मिल रहा है, सी एम हेल्प लाइन पर शिकायत, ग्राम पंचायत सरपंच के पास भी आवेदन करने के बाद भी मदद नही मिल रहा है, बैंक में जाता हूँ तो बेंक वाले बोलते है नही आये. पैसे दोनों आँखों से दिखाई नहीं देने के कारण काम करने में समस्या होती है. एक मात्र पेंशन का सहारा था वह भी पिछले 3 माह से नही मिल रहा है, कृपया पेंशन दिलाने में मदद करे | सरपंच @9669719417, कलेक्टर@07805244110. गोंड@9669854120
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Brijesh Singh Gond
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो...कविता
कैलाश सिह पोया एक कविता सुना रहे हैं:
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो-
पढना लिखना सीख गये, अब पूरी दुनिया जानो-
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो-
पढना लिखना सीख गये, अब पूरी दुनिया जाने
यह कैसे हो सकता है, यह मिलकर सोचे-
सुख सुविधा गाँव-गाँव तक कैसे पहुंचे...
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
पंचायत में सब मिलजुलकर यह सोचे...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
पंचायत में सब मिलजुलकर यह सोचे-
जानकारियां गाँव-गाँव तक कैसे पहुंचे-
पुस्तक में सब सार लिखे है-
हम सब के अधिकार लिखे है-
इसमें सब कानून लिखे है-
इसमें सब मजबून लिखे है-
वन से जल और जल से प्राण-
समझे कुदरत का विज्ञान...
Posted on: Feb 06, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
बहू को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाए, खुद को डिलीवरी कराना पड़ा, कोई डाक्टर, नर्स नहीं आए...
हम अपनी बहू को अस्पताल लेकर आए पर हमें खुद ही डिलीवरी कराना पड़ा कोई डाक्टर और नर्स नहीं आया बता रहे हैं ग्राम-सोलिया, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से इतल सिंह बघेल है जो भुवन सिंह चौंगड को बता रहे है कि उनकी बहू को डिलेवरी के लिए परसों शाम 5 बजे भर्ती करवाए थे उस समय एक सिस्टर थी और वहां पर कोई भी डॉक्टर नहीं था उन्होंने भर्ती करने के बाद कुछ समय रुकने को कहा फिर हमारे साथ आई बहनों ने ही डिलीवरी करवाई कोई डाक्टर और नर्स भी नहीं आए. नाल काटने के लिए रेज़र भी नहीं मिल रहा था कही से ढूंढना पड़ा यदि ऐसा चलता रहा तो ग्रामीण अस्पताल क्यों आएँगे? कृपया अधिकारी से बात करें@9179223209. भुवन सिंह@9644176524
Posted on: Feb 05, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
रेल चली भाई रेल चली सौ-सौ डिब्बे जोड़ चली...रेल पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ में बाबूलाल नेटी है जो एक कविता सुना रहे है:
रेल चली भाई रेल चली सौ-सौ डिब्बे जोड़ चली-
एक डिब्बे खाली थी,उसमें बैठी नियम जी-
नियम जी की काली टोपी,काले हैं कल्याण जी-
भोले है भगवान जी,सीता जी की गोद में-
कूद पड़े हनुमान जी ,लाल टमाटर खाऊंगा-
लाल-लाल हो जाऊंगा-
मामा जी बंदूक दिला दे,पाकिस्तान जाऊंगा-
पांच पकड के मरूँगा,6 पकड़ के लाऊंगा-
भारत माता के चरणों में अपना शीश झुकाउंगा...
