अपने मतदान के अधिकार को समझे, वोट जरुर दें...जागरूकता-

ग्राम-चोटानगा, विकासखण्ड-पलेरा, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से दसरथ प्रसाद रजक मतदाताओं को जागरूक करते हुये, संदेश दे रहे हैं| वे बता रहे हैं| चुनाव का समय है|मतदाता किसी के बहकावे में न आयें| अपना वोट अपने हिसाब से डाले| वोट खरीदने वाले, प्रलोभन देने वालो से बचें| देश सभी को एक वोट देने का अधिकार है| वो चाहे कोई भी हो| इसलिये वोट जरुर डाले| अपने मत देने के अधिकार को समझे| उपयोग करें |

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: DASHRATH PRASAD RAJAK MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

कई वर्षो से पक्की सड़क निर्माण के लिये आवेदन दे रहे हैं, लेकिन आज भी सड़क नहीं बना है...मदद की अपील-

ग्राम-एरोरी, थाना-पक्रिबरमा, जिला-नवादा (बिहार) से भागीरथ प्रसाद वर्मा बता रहे हैं | हमारे यहां आजादी के 71 वर्ष बाद भी पक्की सड़क नहीं बना है| 3 बार प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रस्तावित किया जा चुका है| लेकिन आज भी सड़क नहीं बना है| सरकार के उस व्योहार से परेशान होकर वहां की जनता ने 11 अप्रैल 2019 लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया, और बोले जब तक सड़क नहीं बनेगा| हम चुनाव बहिष्कार करते रहेंगे| इसके साथ ही उन्होंने “रोड नहीं तो वोट नहीं, रोड बनेगा वोट पड़ेगा” का नारा दिया | उनके गांव से पक्रिबरमा बाजार 7 किलोमीटर दूर है| पक्की सड़क ठीक नहीं होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : जिलाधीस@9473191256, BDO@9470833057. संपर्क नंबर@9039142049.

Posted on: Apr 21, 2019. Tags: BHAGIRATH PRASAD VARMA BIHAR NAWADA PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

impact : शौचालय का निर्माण अपने घर से मजदूरी देकर कराया था, मजदूरी का पैसा मिल गया...

ग्राम-सपहा, पोस्ट, थाना-बिहारपुर चांदनी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अयोध्या प्रसाद वैस बता रहे हैं | उन्होंने 2017 में शौचालय निर्माण कराया था| जिसका मजदूरी का भुगतान अपने पैसे किया था| जो उन्हें नहीं मिल पा रहा था| अधिकारियों का कहना था| पैसा नहीं आया है| आयेगा तो मिलेगा| पंचायत से उन्हें मटेरियल दिया गया था| लेकिन काम कराने का पैसा नहीं मिला था| तो उन्होंने 3 माह पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 में उन्हें पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | अयोध्या प्रसाद वैस@7610661711.

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: AYODHYA PRASAD CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राम लखन बोये हे जवारा हो माई, मातेश्वरी तोर भुवन मा...गीत-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
राम लखन बोये हे जवारा हो माई, मातेश्वरी तोर भुवन मा-
मातेश्वरी तोर भुवन मा ओ दाई, दुर्गा ओ तोर भुवन मा-
तीनो लोक गूंजे जयकारा ओ माई तोरे भुवन मा-
कौन जोते तोरे खेत महामाई, कोन बोये फुलवरिया-
कौन जलावे कलश में दियना...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पाप पुन्य के ये नगरी मा, बसे हमर संसार...कविता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
पाप पुन्य के ये भुईयां मा-
पाप पुन्य के ये नगरी मा-
बसे हमर संसार-
नौ दिन नौ रात ले सुग्घर, माता के लगे भंडारा-
ब्रम्हा विष्णू अउ शिवशंकर सेवा ला तोर बजावें-
राम लखन अउ सीता जानकी तोर भुवन मा जोत जलावें...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »