जा रही है संविधान की सवारी...संगठन गीत

ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक संगठन गीत सुना रही हैं:
जा रही है संविधान की सवारी-
किरन को आकर समेटें-
बादल को रंगे देके-
मन उसका भारी-भारी-
वीर ये सारा घर को लौटे-
किरण भी ये आंचल समेटें-
लाल रंग के रथ में बैठे-
चल पड़ी है संविधान की सवारी-
तारो की आती बारात-
चांदनी खिलखिलाती-
चाँद को प्रकाश देकर-
संविधान अपने हांथ लेकर-
जा रही है संविधान की सवारी-
किरण को आ कर समेटें...

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKNYA VICTIMS REGISTER

नदी से रेत कंपनी को बेचा जा रहा है शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-लपटा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं उनके इलाके में नदी से रेत निकालकर ट्रेक्टर वाले कंपनी को बेच रहे हैं, विरोध करने पर मनाते नहीं विवाद करते हैं, खनिज विभाग में शिकायत करने पर अधिकारी सुनते हैं, रेत निकालने से नदी से पानी सूखते जा रहा है नदी के किनारे किसानो की जमीन बंजर हो रही है, उनकी भूमि में बने बाढ़ को तोड़कर ट्रक्टर ले जाते हैं, इलाके के लोगो को पानी की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर नदी में अवैध उत्खनन को रोकने में मदद करें : खनिज विभाग@7748800182. संपर्क नंबर@7909976604.

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाइन 10 ग्राम और तीली का तेल 50 ग्राम लेकर, मिलाकर पकायें जब अजवाइन जल जाये तो उसे छान लें और गुनगुना रहने पर सीसी में रख लें, 3 – 4 बूंद दिन 3 बार कान में डालें इससे कान दर्द में आराम मिल सकता है, कान की सफाई करते रहें और ठण्डी से बचें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : योजना का लाभ दिलाने में मदद करने के लिये सभी श्रोताओ को धन्यवाद...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शंकर प्रसाद कोरी बता रहे हैं उन्हें किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 6000 रुपये मिलना था जो नहीं मिल रहा था अधिकारी के पास आवेदन देते थे लेकिन काम नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनको योजना का पैसा मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7566281365.

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: IMPACT STORY MP REWA SHANKAR PRASAD KORI SONG VICTIMS REGISTER

मै अंग्रेजी पढ़ी लिखी, मेरा करम फूट गया मम्मी जी...गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना एक गीत सुना रहे हैं:
मै अंग्रेजी पढ़ी लिखी-
मेरा करम फूट गया मम्मी जी-
सासू बोली चाय बना दो-
चाय बना दी मम्मी जी-
चक्कर के बदले नमक पड गया-
चाय बिगड़ गया मम्मी जी-
मै अंग्रेजी पढ़ी लिखी-
मेरा करम फूट गया मम्मी जी...

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIVECHANA

« View Newer Reports

View Older Reports »