Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...

संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, पैसे ख़त्म हो चुके हैं, कृपया मदद करें...

कुत्तुर ग्राम, सर्विसिंग रोड, कोल्थू, चेन्नई (तमिल नाडु) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, वे 6 लोग हैं सभी ग्राम पर्सेल, जिला मंडला, मध्यप्रदेश के निवासी हैं, उनका कहना है कि उनके पास जो खाने के लिये था, वो ख़त्म हो चुका है, खाने की समस्या हो रही है, वे सब काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे लॉकडाउन में रह सकें : संपर्क नंबर / अंजू कुमार@7489672164, संतोष यादाव@6266374550. (165876)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CHENNAI CORONA PROBLEM SANTOSH YADAV SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER

नदी से रेत कंपनी को बेचा जा रहा है शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-लपटा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं उनके इलाके में नदी से रेत निकालकर ट्रेक्टर वाले कंपनी को बेच रहे हैं, विरोध करने पर मनाते नहीं विवाद करते हैं, खनिज विभाग में शिकायत करने पर अधिकारी सुनते हैं, रेत निकालने से नदी से पानी सूखते जा रहा है नदी के किनारे किसानो की जमीन बंजर हो रही है, उनकी भूमि में बने बाढ़ को तोड़कर ट्रक्टर ले जाते हैं, इलाके के लोगो को पानी की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर नदी में अवैध उत्खनन को रोकने में मदद करें : खनिज विभाग@7748800182. संपर्क नंबर@7909976604.

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर के कोटमसर गुफा का पुराना नाम ओपांसर था...

ग्राम-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतोष यादव अपने गाँव की एक प्राचीन गुफा के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसका नाम कोटमसर है इसका पुराना नाम ओपांसर था, सन 1951 में जाने माने भू-वैज्ञानिक डॉ.शंकर तिवारी के द्वारा सर्वे किया गया था इसकी लम्बाई 300 मीटर व गहराई 72 मीटर है इसकी रचना कई लाखों वर्ष पुरानी है इसके अन्दर 300 मीटर का कक्ष है जिसकी खोज 2011 में की गई है | संतोष यादव@7646869022

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA SANTOSH YADAV SONG TOURISM VICTIMS REGISTER