हैण्डपंप खराब है, सुधार के लिए आवेदन करने पर कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-जोलगी, पोस्ट-रामगढ़, तह्सील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 यादव पारा में हैण्डपंप खराब है| जिससे लोगों को पानी की दिक्कत होती है| उन्हें 1 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ता है| उन्होंने समस्या को हल कराने के लिये संबंधित कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करे: PHE विभाग SDO@9993786817, इंजीनियर@9424258483, 9575625342, मकैनिक टेकाम@9753841687, 7909676751. संपर्क नंबर@9826545975.
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: ANAND PRASD YADAV CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
मुझे तुम इतना जगह दे दो कि मेरा चार पाई तो बिछ जाये...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
मुझे तुम इतना जगह दे दो कि मेरा चार पाई तो बिछ जाये-
मुझे तुम इतना अन्न दे दो कि मेरा दिन गुजर जाये-
मुझे इतना कपड़ा दे दो कि मेरा तन ढक जाये-
क्या लेकर आया है, क्या लेकर यहां से जाना है-
मुठ्ठी बांध के आया है, हांथ पसारे जायेगा-
तन कपड़ा भी तेरा साथ नहीं, फिर बईमानी लूट पाट क्या करना है...
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
तमनार क्षेत्र में शुरू होने वाली योजना को उड़ीसा बाडर क्षेत्र आमगांव में अनाधिकृत आर्थिक लाभ लेन
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं, उनका क्षेत्र आज भी विकास में पीछे है| आज छत्तीसगढ़ की नई सरकार द्वारा किसानो के हित में जो योजना लाई गई है| नरवा, गुरवा, घुरवा बाड़ी योजना इसके लिये तमनार क्षेत्र को चयनित किया गया था| लेकिन उसे अनाधिकृत आर्थिक लाभ लेने के इरादे से तमनार में शुरू न कर आमगांव क्षेत्र में किया जा रहा है| जबकि तमनार क्षेत्र में पशुधन गढ़ना 1070 और आमगांव में संख्या कम है और उड़ीसा बाडर क्षेत्र के पास है| वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पूर्व चयनित स्थान पर योजना कार्य शुरू कराने में मदद करें : SDM@9425584600, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी@9827804599, पशु विभाग अधिकारी@9329499827, विधायक@9406491777. संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
अतनागे सुगा बोले, मन मा आगे कातिक गा रे रे रेयो रे रेला...गोंडी गीत-
ग्राम-गोटुलमुंडा, विकासखण्ड-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दुर्गा मंडावी एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
रे रे रेयो रे रेला साय रेला रे रेयो रे रेला-
अतनागे सुगा बोले, मन मा आगे कातिक गा-
मन मा आगे कातिक गा-
तोर मोर पिरित भाखरो...
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG GONDI KANKER RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गले में होने वाले सूजन और दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
भिलाई, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार रैकवार श्वास नली सूजन या दर्द होने वाली समस्या का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों को इस तरह की समस्या हो वे सोंठ, काली, मिर्च, हल्दी सभी को चार-चार चम्मच चूर्ण मिलाकर एक कांच की सीसी में रख लें और आधा चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के सांथ दिन में दो बार सेवन करें| इससे गले के सूजन और दर्द के अलावा कमर दर्द, जोड़ो के दर्द में आराम मिल सकता है| लगातार 7 दिन तक सेवन करने से लाभ मिल सकता है| संपर्क नंबर@7000371638.
