अमीर लड़की और एक भिक्षा मांगने वाले जोगी की कहानी...
एक धनी सौदागर था| उसके सात लडके और एक लड़की थी | लड़की बहुत सुंदर थी| उसके सातो लड़को का विवाह हो चुका था| और लड़की का विवाह नहीं हुआ था| एक दिन उनके घर एक जोगी भिक्षा मांगने आया| जोगी बहुत सुंदर था| लड़की भिक्षा देने आई और उसे देखकर मोहित हो गई| जोगी भी मोहित होकर उसे देखने लगा| फिर लड़की भिक्षा देकर चली गई| उसके बाद से लड़की जोगी के बारे में सोचने लगी| ये बात उसके भाभियों को पता चली| और उन्होंने अपने पतियों को बताया| भईयों ने बहन को शादी के लिये कई लड़का दिखाया| लेकिन उसे कोई पसंद नहीं आया| जोगी एक बार फिर द्वार पे आया| लडाकी की भाभी भिक्षा देने के लिये आई लेकिन जोगी ने भिक्षा नहीं लिया| और लड़की के विषय में पूछा और चला गया| लड़की के भाभी ने लड़की को समझाया, लेकिन उसने उसी शादी करने का तय कर लिया था| फिर उसकी शादी जोगी से करा दिया गया|
Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा, आ फिर जाना होगा...गीत-
ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक गीत सुना रहे हैं :
अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा-
आ फिर जाना होगा-
मन के सिंग रावा येही दुनिया-
अरे दुनिया में समय नाके हो रे मनवा-
आ फिर जाना होगा-
मन के सिंग रावा येही दुनिया...
Posted on: Apr 05, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
बढे कदम नहीं मुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है...कविता-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शावित्री यादव एक कविता सुना रही हैं :
बढे कदम नहीं मुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है-
हसरते बड़ी पंख छोटे हैं, रुकना नहीं तिनके झोके हैं-
धरा से गगन तक जुड़ना है, मुझे दूर तक उड़ना है-
बागो में बस कलियां हैं, कुछ झरती कुछ खिलती हैं-
मुझे जल्द नहीं खिलना है, मुझे दूर तक उड़ना है...
Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG POEM SHAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बबूल की कच्ची फल्ली 320 ग्राम, अजवईन 20 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम, गिलोय की बेल 50 ग्राम, पुनर्नवा 50 ग्राम सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी या दूध के साथ सेवन करें| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| ब्राम्ही चूर्ण 100 ग्राम, गुलाब की पत्ती का चूर्ण 100 ग्राम, नीम की पत्ती 100 ग्राम, भृंगराज पंचांग 100 ग्राम, नारियल का तेल 500 ग्राम, तीली का तेल 500 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें|
विधि : लोहे की कढ़ाई में तेल को गर्म करें| तेल गर्म हो जाने पर सभी को दरदरा कूट पीसकर उसमे डालें| साथ में 250 ग्राम आवला भी मिलाकर उसमे डाले| जब सभी उबालकर जल जाये| तो उसे ठण्डा कर लें|और सीसी में भरकर सुरक्षित रख लें| उसके बाद 5 से 10 मिली ग्राम तेल पुरुष अपने बालों में हल्के हांथो से मालिश करें| महिलायें 5 से 20 ml तेल बालों की जड़ो में हल्के हांथो से मालिश करें एच डी गांधी@9111061399.
