अमीर लड़की और एक भिक्षा मांगने वाले जोगी की कहानी...

एक धनी सौदागर था| उसके सात लडके और एक लड़की थी | लड़की बहुत सुंदर थी| उसके सातो लड़को का विवाह हो चुका था| और लड़की का विवाह नहीं हुआ था| एक दिन उनके घर एक जोगी भिक्षा मांगने आया| जोगी बहुत सुंदर था| लड़की भिक्षा देने आई और उसे देखकर मोहित हो गई| जोगी भी मोहित होकर उसे देखने लगा| फिर लड़की भिक्षा देकर चली गई| उसके बाद से लड़की जोगी के बारे में सोचने लगी| ये बात उसके भाभियों को पता चली| और उन्होंने अपने पतियों को बताया| भईयों ने बहन को शादी के लिये कई लड़का दिखाया| लेकिन उसे कोई पसंद नहीं आया| जोगी एक बार फिर द्वार पे आया| लडाकी की भाभी भिक्षा देने के लिये आई लेकिन जोगी ने भिक्षा नहीं लिया| और लड़की के विषय में पूछा और चला गया| लड़की के भाभी ने लड़की को समझाया, लेकिन उसने उसी शादी करने का तय कर लिया था| फिर उसकी शादी जोगी से करा दिया गया|

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER