Impact : लॉक डाउन में फंसे हम लोगो की समस्या हल हो गयी...
पुलिश हेड क्वाटर, कंडीगई, यूनिवर्सिटी, ताम्ररम, चेन्नई सेन्ट्रल (तमिलनाडु) से संजय कुमार बता रहे हैं वे चेन्नई में लॉक डाउन में फंसे हैं, वे बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका था उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, उनके सांथ कई लोग हैं जो अलग अलग जगह से हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/ संतोष कुमार@8120600165, हीरालाल कश्यप@7879582638.
Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CHENNAI CENTRAL IMPACT STORY SANJAY KUMAR SONG TAMILNADU VICTIMS REGISTER
मत निकल, मत निकल, मत निकल...कविता-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महान कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की कविता “मत निकल, मत निकल, मत निकल” सुना रहे हैं:
शत्रु ये अदृश्य है, विनाश इसका लक्ष्य है-
कर न भूल, तू जरा भी ना फिसल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
हिला रखा है विश्व को, रुला रखा है विश्व को-
फूंक कर बढ़ा कदम, जरा संभल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
उठा जो एक गलत कदम, कितनों का घुटेगा दम-
तेरी जरा सी भूल से, देश जाएगा दहल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
संतुलित व्यवहार कर, बन्द तू किवाड़ कर-
घर में बैठ, इतना भी तू ना मचल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल...
Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे-
होती रफ़्तार माहाकर उसमे-
हो हमला तो क्षमा करू मै-
हो जहाँ पे अभेद करूं-
हो जहाँ भूल मै सत्य करूं-
प्रभु शांति का वाद बना दो मुझे...
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० भीमराव अम्बेडकर...
डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ, डाॅ० भीमराव अंबेडकर विश्व स्तर के भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, संविधानविद्द, लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, धर्मशास्त्री, वकिल, विचारक, शिक्षाविद् प्रोफेसर, पत्रकार, बोधिसत्व, क्रांतिकारी, समाजसुधारक भाषाविद्द, स्वतंत्रता सेनानी, बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी आंदोलनकारी एवं दलित शोषित नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे और भारतीय संवीधान के शिल्पकार डाॅ० अम्बेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय है जिसका मराठी में
अर्थ पिता होता हैं. भारत देश से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून आदि क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान रहें हैं इसलिये डाॅ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं| बाबा साहेब भारतीय सर्वेक्षण में 100 भारतीय में पहले सबसे महानतम् भारतीय दी ग्रेटेस्ट
इंडियन घोषित हुए|
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Positive Story : उज्जवला योजना का 800 रूपया खाते में आया खुशी व्यक्त की...
ग्राम पंचायत-गोंटा, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेश कुमार यादव निवासी बसंती यादव से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि उज्ज्वला योजना के तहत उनको 800 रुपये मिला है, जिससे लॉक डाउन में होने वाले दिक्कतों राहत मिलेगी, वे खुश हैं इसलिये वे सरकार को धन्यवाद दे रही हैं, जो सुविधा उन्हें मिली है सभी गरीब परिवार को मिले और उन तक पहुंचे, ताकि अभी जो समस्या पूरे देश में चल रही हैं उसका सामना करने में मदद मिले : संपर्क नंबर@7566211659.
