स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है| कंठकरंज के आधे फल का चूर्ण बना लें और गुड़ मे मिलाकर सेवन करें, एसा करने से
पेट दर्द से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: आने वाली पीढ़ी के लिए वन बचाते वनवासी...

ग्राम-हिटारकसा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से तुलसी राम साहू जी बताते हैं कि जंगल खत्म हो रहा है, अब जंगल में कुछ नहीं हैं। बाहरी ठेकेदारों ने आकर यहां के पेड़ काट डाले। यहाँ से मिलने वाले उपज घरों में ही इस्तेमाल हो पाते हैं, बेचने के लिए कुछ नही बचता। वैन समिति प्रयासरत है जिसकी वजह से अभी पेड़ो कि कटाई पर रुकावट है। गांव वाले भी अब समझते हैं। जंगल में लगने वाली आग को पानी दारा से बुझाते हैं। भालू भी गांव में आते रहते हैं, लेकिन किसी को कोई नुकसान नही पहुंचाते।
संपर्क:- 7724900502(RM)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER TULSI SAHU VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: सिमटते जंगल...

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़)
सुकराम फरदिया बतातें हैं कि २० वर्ष पहले जंगल अच्छी स्तिथि में था, झाड भी बहुत थे| हमें फल-सब्जी भी जंगल से आसानी से मिल जाता था| जंगल से मिलने वाले खाद्य पदार्थो से हमारा गुजारा हो जाता था| जंगल से फल लाकर हम लोग बेचते भी थे| लेकिन अब सब खत्म होता जा रहा है, शासन ध्यान नही दे रहा है| शासन वाले गाँव वालों से आकर बोलते ही कि जंगल बचाओ लेकिन वो खुद ध्यान नही देतें| नर्सरी भी खत्म हो गयी है| सागौन का पेड़, अमली, कटहल यह सब जंगल में नर्सरी में लगाया गया था| लेकिन अब खत्म हो गया है| जंगल खत्म हो चुका है, इसलिए घेराबंदी कि जा रही है जंगल को बचाने के लिए| अब लकड़ी नही मिलता, शासन सिलिंडर गैस देता है| अपनी निजी ज़मीन पर ही हम उगाते हैं|
सम्पर्क:- 6568921280(RM)

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: CG KANKER SUKAR RAM VANANCHAL SWARA

मुझें वृदावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मेरा उम्र 71 साल हो चूका है, कृपया मदद करें...

ग्राम-नवाधकी, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनीराम गोंड वृदा पेंशन की समस्या बता रहे है कि उनकी उम्र 71 साल हो चूका है, पेंशन नहीं मिल रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दियें गयें नम्बरों में बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सचिव@9926926046, सम्पर्क नम्बर@9098594490. ID (183057) DW

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DISABILITY PENSION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

अभी खबर दिल्ली से आई मक्खी रानी उसको लाई...कविता-

ग्राम-चोलनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से नंदाराम कुंजाम व साथी कविता
सुना रहे है:
अभी खबर दिल्ली से आई-
मक्खी रानी उसको लाई-
टिड्डे ने हांथी को मारा-
हाथी क्या करता बेचारा-
घुस बैठा मटके के अन्दर-
मटके में थे डाई बन्दर-
उन्हें देख कर हाथी रोया-
रोते रोते फिर वही सोया... ID (182982) D

Posted on: Feb 06, 2021. Tags: DANTEWADA CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »