किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते हैं...गीत-
ग्राम-पीरमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुभी मंडावी अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रही हैं:
किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते हैं-
पराया दर्द जो अपनाये उसे इंसान कहते हैं-
उसे भगवान कहते हैं, उसे भगवान कहते हैं-
कोई धनवान है कितना कोई इंसान है निर्धन-
कभी सुख है कभी दुःख है, इसी का नाम जीवन है-
जो मुश्किल में न घबराये उसे इंसान कहते हैं...