भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ...कश्मीर पर गीत

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा उनके साथ अन्जिमा है जो एक गीत सुना रही हैं:
मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ-
इन फूलो में खुशबु बिकरे मेरे ही ये दरमियाँ-
ये बादल ये लहरे ये खुशबु ये धुप-
ये पायल ये बिंदिया ये खुशबु ये रूप-
मैं लड़की कश्मीर की ये है मेरा आशियाँ...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...देवी गीत

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक देवी गीत सुना रही हैं:
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के बेंदी भी चमकती है-
टिका को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा-

मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के झूमक भी चमकता है-
कुंडल को चमकने दो,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के हारो भी चमकता है-
लाकिट को चमकने दो ,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के कंगन भी चमकता है-
कंगन को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...

Posted on: Feb 15, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

महुआ आदिवासी के जीवन का अभिन्न अंग है उसका हर अंश हमारे जीवन-संस्कृति में काम आता है...

जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विभा जी महुए का पेड़ गरीब और आदिवासी के लिए कितना उपयोगी है यह बतला रही हैं वे बता रही है कि महुए के पेड़ का लगभग हर हिस्सा आदिवासी के जीवन का अंग है और उसके जीवन और संस्कृति में उसकी महत्ता है । पहले वे महुए के फूल की विशेषता बता रही है वो कह रही हैं कि जब तीज त्यौहार नेक आदि होते है तो हम महुए का सेवन करते है और जब हम सुबह घर से काम करने के लिए निकलते है तो घर से निकलने के पहले महुए को नाश्ते की तरह इस्तेमाल करते है और जब सुबह हम घर से निकलते है तो गुड और चने के साथ खाते है महुए के सेवन के बाद काम करते है महुए से लाटा बना के रात में भी खाते है , ये हमारे जीवन का अभिन्न अंग है |विभा@9584389840

Posted on: Jan 02, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER