मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...देवी गीत
ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक देवी गीत सुना रही हैं:
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के बेंदी भी चमकती है-
टिका को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के झूमक भी चमकता है-
कुंडल को चमकने दो,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के हारो भी चमकता है-
लाकिट को चमकने दो ,लगता है बड़ा प्यारा-
मेरे मइया जी के कंगन भी चमकता है-
कंगन को चमकने दो लगता है बड़ा प्यारा
मइया का भवन भक्तो लगता है बड़ा प्यारा...
