लॉक डाउन के कारण घर से निकलना बंद है राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-कुटेनी दादर, थाना-करंजिया, जिला- डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में कोरोना महामारी के कारण लोगो का घर से निकलना बंद हो गया हैं, किसान मजदूर दिन भर कमाते और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण उनका घर से निकलना बंद हो गया है तो वे कैसे अपने परिवार का पालन करेंगे, सरकार द्वारा जो 3 माह का राशन लोगो को मिला था वह खत्म हो गया है और वे घर से बाहर भी नहीं जा सकते हैं ऐसे में लोग बड़ी दिक्कत से गुजर रहे हैं इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं गाँव में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9009256935.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER