मुंगेली जिले में ग्रामीणों द्वारा, मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया...

ग्राम पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से ग्रामीणों ने कोरोना के चलते देशभर में हो रही समस्या से निपटने के लिये अपना सहयोग दिया| आज लॉकडाउन के कारण लाखों परिवारों पर भूखमरी का सकंट खड़ा हो गया, जिनके लिये जन सहयोग के माध्यम से अनाज व कुछ धनराशि एकत्रित कर राज्य सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 क्विंटल चावल व नगद राशि 7110 रूपये जमा कर मदद की गयी, चार गाँव के लोगो द्वारा जिसमें, नवलपुर, अड़गाँव, पिपरखूंटी, पिपरखूंटा के जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगो के लिये राहत सामग्री एवं नगदी राशि जुटाकर बालक छात्रावास में जमाकर एसडीएम लोरमी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया| प्रकृति संरक्षण संस्था एवं युवा संघठन का विशेष सहयोग रहा|

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CG CORONA STORY MUNGELI NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर : जचकी में दर्द बढ़ाने के लिये जंगली जड़ी का उपयोग-

ग्राम-रुखमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| संतू बैगा जचकी का दवा देते हैं| संतू जंगली जड़ी बूटी का उपयोग कर जचकी वालों को दर्द बढ़ाने के लिये दवा देते हैं| ये जड़ी को कूट पीसकर देते हैं| दावा लेने के 2 घंटे तक दर्द रहता है| उसके बाद बच्चा अच्छे से जन्म ले लेता है| वे कई साल से दवा दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9589885201.

Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER

4 साल पहले विस्तापित बैगा परिवारों को ना घर मिला, ना मुवावजा...मदद की अपील-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| भोरमदेव अभ्यारण से उन्हें वन विभाग द्वारा उस इलाके में सड़क के किनारे विस्थापित कर दिया गया था| वे सभी बैगा जनजाति के लोग हैं| 4 साल से 35 परिवार झोपड़ी बनाकर गाँव में रह रहे हैं| उन्हें ना रहने के लिये घर मिला है, ना मुवावजा मिला| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, मुवावजा दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER