मुंगेली जिले में ग्रामीणों द्वारा, मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया...

ग्राम पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से ग्रामीणों ने कोरोना के चलते देशभर में हो रही समस्या से निपटने के लिये अपना सहयोग दिया| आज लॉकडाउन के कारण लाखों परिवारों पर भूखमरी का सकंट खड़ा हो गया, जिनके लिये जन सहयोग के माध्यम से अनाज व कुछ धनराशि एकत्रित कर राज्य सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 क्विंटल चावल व नगद राशि 7110 रूपये जमा कर मदद की गयी, चार गाँव के लोगो द्वारा जिसमें, नवलपुर, अड़गाँव, पिपरखूंटी, पिपरखूंटा के जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगो के लिये राहत सामग्री एवं नगदी राशि जुटाकर बालक छात्रावास में जमाकर एसडीएम लोरमी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया| प्रकृति संरक्षण संस्था एवं युवा संघठन का विशेष सहयोग रहा|

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CG CORONA STORY MUNGELI NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER