गाँव में पानी की बहुत समस्या है, बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-छिंदवार, पोस्ट-तारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरभान द्वाज बता रहे हैं उनके गांव के पुजारी पारा में पानी की बहुत समस्या है| दो हैंडपंप है, एक खराब हो गया है| एक में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजिनेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@62638295361, सरपंच@6267226641.

Posted on: Aug 04, 2022. Tags: BASTAR CG CHHINDWAR LOHANDIGUDA PROBLEM VEERBHAN DAWAJ WATER

शौचालय नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-छिंदवार, पोस्ट-तारागांव, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरभान द्वाज बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना है| लोगों को शौच के लिए बहार जाना पड़ता है और जीव-जन्तु का डर बना रहता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजिनेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@62638295361, सरपंच@6267226641.

Posted on: May 14, 2022. Tags: BASTAR CG CHHINDWAR DAWAJ LOHANDIGUDA PROBLEM TOILET VEERBHAN

पंचगव्य बनाने की विधि-

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से संजय पंचगव्य के बारे में बता रहे हैं, गौमूत्र 8 ग्राम, गाय का ताजा गोवर का रस निकाल कर कपडे से छान कर 4 ग्राम ले लें, गाय का दूध 32 ग्राम और दही 32 ग्राम, घी 32 ग्राम लें, रात को पानी में रखे, इन सब को मिलाकर मिट्टी, कांच या स्टील के पात्र मे उपयोग करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@187007. (AR)

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: CHHINDWARA MP SANJAY

पंचामृत का महत्व...

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से आचार्य संजय पंचामृत का महत्व और बनाने का तरीका बता रहे हैं| पंचामृत का सेवन लाभदायक होता है, इसका उपयोग पूजा पाठ के समय प्रसाद के रूप में किया जाता है| यह सुपाच्य होता है| आयुर्वेद के अनुसार जब किसी रोगी को भोजन नहीं पचता तब उसे दवा के रूप में पंचामृत दिया जाता है| पंचामृत बनाने के लिये 5 चीजे उपयोग में लायी जाती है| गाय का घी, शहद, शक्कर, दूध, तुलसी पत्र, गंगा जल लिया जाता है| इसके लिये सभी को आवश्यकता अनुसार लिया जा सकता है|

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: ACHARYA SANJAY CHHINDWARA MP

स्वस्थ रहने के लिये दिनचर्या और खान पान...

जिला-छिंदवाडा, मध्यप्रदेश से आचार्य संजय स्वस्थ रहने के लिये क्या करें, बता रहे हैं, दिनचर्या ठीक करें, प्राकृतिक खाद्य सामग्री का सेवन करें| चीजे बदल बदल कर खायें| अपने मन में अच्छे भाव रखें इससे मन साफ रहता है| सुबह योग करें| इस तरह से इंसान खुद को स्वस्थ रख सकता है|

Posted on: Apr 03, 2021. Tags: ACHARYA SANJAY CHHINDWARA MP

View Older Reports »