अंगार बनी मांग का सिंदूर, उतर गई सभी सिंगार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अंगार बनी मांग का सिंदूर-
उतर गई सभी सिंगार-
दिल घायल कर छोड़ गया-
सब कुछ फीका-फीका हुआ-
जीना जग में दुसवार-
खंजरो के बीच पड़ी, आँ पड़ी तामस का पहाड़...
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालों की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों के टूटने, झड़ने, दो मुंहे बाल होने की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| आंवला का फल 20 ग्राम, भ्रंगराज पंचाग, ब्राम्ही पंचांग 20 ग्राम, मेहंदी पंचांग 20 ग्राम, कलौंजी का तेल 100 ग्राम, तीली का तेल 50 ग्राम तेल को छोड़कर, सभी को साफ कर, पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| और तेल में डालकर उबालें| जब सब जल जाये| तब ठण्डा कर सीसी में रख लें| दिन में दो बार 5 ml जहां बाल झड रहे हैं| लगायें| लगातार तीन माह तक प्रयोग कर सकते हैं| बाल को धोने के लिये काली मिट्टी या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें| दिन दो बार आंवले का सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
ऊपर पंखा चलता है, नीचे बाबा सोता है...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट बच्चो से कविता सुना रहे हैं:
ऊपर पंखा चलता है, नीचे बाबा सोता है-
सोते-सोते भूख लगी खाओ बेटा मूंगफली-
मूंगफली ए दाना नई, हम तुमारे मामा नई-
मामा गये दिल्ली, दिल्ली से लाये संतरा-
संतरा बहोत खट्टा, मामा के छोटा पट्टा...
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT POEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सर्प गंधा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, धनिया बीज 50 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान-
नित-नित मांगना नित खाना, बस वही उसका काम-
घर-घर जाना मांग कर लाना बस वही जानता काम-
जो भी मिल जाता उसको, उसी को समझाता अपना मुकाम-
घर-घर जाना ठोकर खाना, नसीब में लिखा भगवान-
नहीं खोजता मुक्ति के सिवा और कोई मान सम्मान...
