एक बुद्धिमान यात्री की कहानी...

सुरेश कुमार जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से कहानी सुना रहे है बुद्धिमान यात्री एक बार एक यात्री जंगल से गुजर रहा था |गर्मी बहुत अधिक थी उसने प्यास महसूस की वह पानी की तलाश की परन्तु असफल रहा |अंत में वह एक नारियल के पेड़ के नीचे आया पेड़ पर बहुत से नारियल लटक रहे थे |वे इतने ऊँचे थे की यात्री उन तक नहीं पहुच रहा था और वह पेड़ पे चढ़ने में असमर्थ था |पेड़ पर कुछ बन्दर थे | यात्री बहुत बुद्धिमान था| उसने एक तरकीब सोची और वह बंदरो को कुछ पत्थर फेका| बन्दर बहुत नाराज हुए और कुछ नारियल तोड़कर यात्री की तरफ फेके| यात्री ने नारियल फोड़े और उसका पानी पिया| इस प्रकार उसने अपने प्यास बुझाई और चल दिया|... (183890)

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR

की बापू हमारे आँखों के तारे...देशभक्ति गीत-

जिला-इटावा से राहुल कुमार यादव देशभक्ति गीत सुना रहे है:
की बापू हमारे आँखों के तारे-
छोड़ चले गए किसके सहारे-
जब मेरे बापू की गोली लगी थी-
तब सारी दुनिया रोने लगी थी-
जब मेरे बापू की मिट्टी उठी थी-
तब सारी नदिया खुनो से भरी थी-
की बापू हमारे आँखों के तारे-
छोड़ चले गए किसके सहारे... (184343)

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: DESH BHAKTI SONG ITAVA RAHUL KUMAR UP

आज कैसी अनोकी घडी आई है...कविता-

जिला-गोरखपुर से मुन्ना मोर कविता सुना रहे है:
आज कैसी अनोकी घडी आई है-
चार भोर दिशा में कहर चाही है – जनमानस में कोरोना जहर बो दिया-
आज जहा अनोके संग में वतन रो दिया-
यह गगन रो दिया है शमन रो दिया – धरती अम्बर के बीच पवन रो दिया... (184279)

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: GAURKHPUR MUNNA MORY POEM UP

तुम कुब लगा लो नारा...देशभक्ति गीत-

(उत्तरप्रदेश) से जुगार देशभक्ति गीत सुना रहे है|
हे मेरे वतन के लोगो
तुम कुब लगा लो नारा
ये शुभ दिन हम सबका
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर
वीरो ने प्राण गवाहे ... (184430)

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: DESH BHAKTI SONG JUGAR UP

स्वास्थ्य स्वर : पपीता से घरेलू उपचार बता रहें हैं...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पपीता के घरेलू उपयोग के बारे में बता रहे हैं- कच्चा पपीता को सेवन करने से बवासीर और पाचन विकार दूर होती है, मुख में छाले, जीभ में दरार हो तो पपीता के रस के साथ ग्लीसरीन के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग़-धब्बे नस्ट हो जाते हैं इसके अलावा प्रदर रोग में इसके पत्ते को उपयोग करने से लाभ होती है, मसूड़ों में दर्द या खून निकलने पर कच्चे पपीते के प्रयोग कर सकते हैं :अधिक जानकारी के संपर्क@9826040015.

Posted on: Mar 19, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »