संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है-
हम लोग सरकार चुनते-चुनते पूरा जायदाद गवा दिये हैं-
रुके न जो झुके न जो, दबे न जो मिटे न जो-
हम इंकलाब है, जुलुम का जवाब हैं-
हर शहीद, गरीब का हमी तो ख्वाब हैं...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्मी के दिनों में पेसाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| आधा गिलास चाय मे आधा गिलास पानी मिलाकर पियें| इससे लाभ हो सकता है| दूसरा एक चम्मच धनिया पाउडर और एक चम्मच मिश्री एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पेसाब में होने वाली जलन से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOPAL HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

सुरमई के लेथे परनाम हो माई...गीत-

कठरा डोंगरी, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह मरावी एक भजन सुना रहे हैं :
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई-
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय ब्लड प्रेशर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | जिनको इस तरफ की समस्या हो| कहुआ को उबालकर उसके पानी को पियें | इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया जा सकता है| ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने के कई कारण होते हैं| जैसे खून का गाढ़ा होना या थक्के जमाना, दूसरा गैस बनाना, मल सही से न होना| मानसिक टेंसन आदि| कारणों को जानकर हम इसका इलाज कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: May 01, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

अजयगढ़ और फर्सवाहा के मध्य सड़क पर मोड़ है, दुर्घटना होती रहती है, जगह का सुधार नहीं किया जा रहा है...

ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| अजयगढ़ सेमरदा, तानगोडईया, फर्सवाहा तक जो सड़क गया है| उस पर एक मोड़ है| जहां पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है| एक साल में 25 जाने चली जाती है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| जिससे दुर्घटनाओ को रोका जा सके| या कम किया जा सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, उस जगह का सुधार कराने में मदद करें : कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9810022033. साधू सिंह लोधी@8719095669.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »