सुन-सुन मेरी गुडिया सुन, सुन-सुन मेरी गुडिया सुन...देश भक्ति गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धाली एक गीत सुना रहे हैं :
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
प्यार की गंगा बहे, देश में एकता रहे-
भस्म काली रात हो रोशनी की भी बात हो-
बात हो इंसान की बात हो हिंदुस्तान की-
मेरा भारत एक है, एकता में एक है...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHALI SATNA SONG VICTIMS REGISTER
ये धरती हिंदुस्तान की, यह धरती है न मेरी है...कविता-
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागाँव, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दिव्यंका पांडे, पूजा पोटाई और माही जैन एक कविता सुना रहे हैं :
ये धरती हिंदुस्तान की, यह धरती है न मेरी है-
ये देश किसी के शान की-
खेत में इसके उगे सच्चाई, प्यार भरा खलिहानों में-
बाग मे खुशबू उड़े अमन की-
दिया जले तुफानो में...
Posted on: Apr 20, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANHAIYALAL KEWAT KANKER POEM SONG VICTIMS REGISTER
2016 से डेम टूटा है, बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-डांगरा, पंचायत-बैहासाले, पोस्ट-कोलर, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन सिंह गावड़े और मंगलराम नुरेटी बता रहे हैं| गांव में पानी की समस्या है| वर्ष 2003 में डेम का उत्घाटन किया गया था| जो 2016 में टूट गया| जिसके कारण वे खेती नहीं कर पा रहे हैं | डेम को बनवाने के लिये निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर डेम बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर (अर्जुन सिंह गावड़े)@7648041658. CEO@9131375990, SDM@9406174949.
Posted on: Apr 19, 2019. Tags: ANTAGARH BASTRA CG KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
छ: साल की छोकरी भरकर लाई टोकरी...कविता-
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागाँव, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, दिव्यानी पांडे, दिव्या, अंजली एक कविता सुना रहे हैं :
छ: साल की छोकरी भरकर लाई टोकरी-
टोकरी में आम है, नहीं बताती दाम है-
नाम नहीं है पूछना, हमें आम है चूसना...
Posted on: Apr 19, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANHAIYALAL KEWAT KANKER POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुरंजन सीरी, अस्वगंधा, सौफ सभी को 30-30 ग्राम लें| सोठ, काला जीरा, सनाय, पुदीना 10-10 ग्राम और काली मिर्च 5 ग्राम लेकर सभी को कूट पीसकर छानकर रख ले| उसके बाद 30 छोटी-छोटी पुड़िया बना लें| एक-एक पुड़िया चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें| 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
