अधिकारी जमीन का गलत सीमांकन कर दिये हैं, सुधरवाने के लिये मदद करें-

ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेन्दुनी, सरकिल-अतरैला, तहसील-जबा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गुड्डी देवी कोरी बता रही हैं| मेरे भूमि 101/1 का सीमांकन गलत किया गया है, आर आई, पटवारी के द्वारा 101/2 को 85 कडी दिया गया और 101/1 को 50 कड़ी देके चले गये हैं, भूमि का कुछ हिस्सा दूसरे के रकबे में चली गयी है, स्थगन न्यायालय मे दायर है, हमारी भूमि दूसरे को ना दिया जाय| इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| पटवारी@9644253913, RI@9131643004, तहसीलदार@9993474875, कलेक्टर@9425010828.
संपर्क नंबर@8357998546.

Posted on: Dec 01, 2023. Tags: GUDDI DEVI LAND RECORD MP PROBLEM REWA

हम सब का यह अभियान है...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
हम सब का यह अभियान है-
बचत का पैगाम है-
पैसा होगा हर घर में-
तभी देश की शान है...

Posted on: Nov 29, 2023. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR

धीरे-धीरे धान कर कटाई...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं:
धीरे-धीरे धान कर कटाई-
धान कर डाली भीगे-
किसान मुरझाई-
धीरे धीरे पानी कर अवाई...

Posted on: Nov 29, 2023. Tags: CG KAILAS POYA POEM SURAJPUR

समाज से दहेज़ की प्रथा को मिटाना है...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार दहेज़ प्रथा पर एक गीत सुना रहे हैं:
समाज से दहेज़ की प्रथा को मिटाना है-
बहनों को बेटियों को इससे बचाना है-
मुख इसका है ये काला, सबको है डसने वाला-
इस पाप की प्रथा को जड़ से मिटाना है-
समाज से दहेज़ की प्रथा को मिटाना है...

Posted on: Nov 28, 2023. Tags: BIHAR MUZAFFAR SONG SUNIL KUMAR

पर्यावरण के स्वर, बुल्टू रेडियो

पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉक्टर धर्मेंद्र को समर्पित बुल्टू रेडियो में सुने सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान ,मुजफ्फरपुर (बिहार) के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के आवाज में “पर्यावरण के स्वर”

Posted on: Nov 16, 2023. Tags:

« View Newer Reports

View Older Reports »