मुह धोऊंगी पानी से मुन्ना कहता नानी से...कविता-
बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रुकसार खान एक कविता सुना रही हैं:
मुह धोऊंगी पानी से मुन्ना कहता नानी से-
प्यासे पानी पीते हैं, पानी से सब जीते हैं-
जाने कब से पानी है कितनी बड़ी कहानी है-
कहीं ओस है बर्फ, कहीं पानी हि क्या भाप नहीं-
सब रूपों में पानी है कहती ऐसे नानी है-
नदिया बहती कल कल कल-
झरने गाते छल छल छल छल... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM RUKSAR KHAN SONG VICTIMS REGISTER
कहां मिलता है चैन पत्थर के इन मकानों में...कविता-
नवलपुर, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नेहा बुनकर एक कविता सुना रही हैं, जिसका शीर्षक है : ज़िंदगी के मैदानों में :
कहां मिलता है चैन पत्थर के इन मकानों में-
बहुत कोशिश करते हैं जो खुद का वजूद बनाने की-
हो जाते हैं अपनों से दूर नजर आते हैं बेगानों में-
हस्ती नहीं रहती दुनिया में एक लंबे दौर तक-
आंखिर में जगह मिलती है कहीं दूर श्मसानों में-
कहां मिलता है चैन पत्थर के इन मकानों में... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG MUNGELI NEHA BUNKAR POEM SONG VICTIMS REGISTER
मुख मुरली बजाय छोटे से श्याम कन्हैया...गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे, निशा मुंडे, रंजीता मुंडे, भूमिका मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
मुख मुरली बजाय छोटे से श्याम कन्हैया-
छोटे मोटे रखवा कदम के-
मईया लहसे जाय, मईया लहसे जाय-
ऊपर मा बईठे कन्हैया-
चंदा होवे लाले लाल हो-
चारो मुड़ा उड़ाथे गुलाल हो... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी में पानी की समस्या होती है, समस्या को हल कराने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-झामर माल, तहसील-लखनादोन, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से हरिराम कुमरे बता रहे हैं कि उनके गाँव में गर्मी में पानी की समस्या होती है, इस संबंध में गाँव के लोगो ने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753842410. SDM@9425414747, कलेक्टर@7692220444. (170386) (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: HARIRAM KUMARE MP PHE PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जामुन में फल की गुठली को छाव में सुखा लें, उसके बाद उसका चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण सुबह पानी के साथ सेवन करना है और शाम को भी सेवन करना है, इससे शुगर बीमारी में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
