3 माह से मिट्टी तेल नहीं मिल रहा है, बरसात में दिक्कत होती हैं...
ग्राम-कोतवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशा बता रही हैं कि 3 माह से मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है, लाईट रहती नहीं है, बरसात में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि मिट्टी का तेल दिलाने में मदद करें, जिससे बरसात के दिनों में दिक्कत न हो| संपर्क नंबर@9752437223. खाद्यान्न अधिकारी@7224893193. (170410) (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: MP PDS PROBLEM REWA SONG USHA VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बनवाने के लिये संदेश रिकॉर्ड किये थे, सुधार हो गया...
ग्राम-सरपाका, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से राजेश कोमराम बता रहे हैं कि 19 मई 2019 को उन्होंने हैण्डपंप ख़राब होने की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के 10 दिन बाद हैण्डपंप का सुधार कर दिया गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9422300674. (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM IMPACT STORY SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
हरे हरे और गीले गीले, लाल बैगनी और कुछ पीले...गीत-
बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रुकसार खान एक कविता सुना रही हैं:
हरे हरे और गीले गीले-
लाल बैगनी और कुछ पीले-
तरह के होते पत्ते-
बड़ी तरह के होते पत्ते-
कुछ हांथी के कान के जैसे-
फड़फाड़ाये शैतान के जैसे-
कटे फटे कुछ मोड़े, कुछ पान के जैसे... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM RUKSAR KHAN SONG VICTIMS REGISTER
हेलेन केलर के जन्म दिन पर संदेश...
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक महान विदुषी हेलेन केलर के बारे में बता रह हैं, आज 27 जून के दिन को हेलेन केलर का जन्म हुआ था, वे देख नहीं सकती थी और सुन भी नहीं सकती थी, उसके बाद भी उन्होंने पढाई की और कई किताबे लिखी| वे उन सभी लोगो के लिये प्रेरणा हैं जो अपाहिज हैं| (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG STORY VICTIMS REGISTER
ऊंट और सियार की कहानी...
ग्राम-कुटानपानी, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा एक कहानी सुना रहे हैं:
एक सियार और एक ऊंट दोनों साथ रहते थे, एक बार दोनों गन्ने खाने के लिये तलास में गये, रास्ते में एक नदी पड़ा, तब शियार ने ऊंट से कहा मुझे पीठ पर बिठा लो जिससे वह नदी में न डूबे और दोनों उस पार जा सकें, उसके बाद दोनों गन्ने के बाड़ी में पहुंचे और गन्ना खाने लगे, गन्ना खाने के बाद शियार बोला खाने के बाद मै गाना गाता हूँ, ऊंट बोला शोर मत करो, शियार नहीं माना और उसकी आवाज सुनकर बाड़ी का मालिक आया और ऊंट की पिटाई हो गयी और शियार छुप गया, उसके बाद दोनों वहां से आ गये, वापस आते समय फिर नदी पड़ा शियार ऊंट पर बैठ गया और नदी पार करने लगे, तब ऊंट बोला मै मार खाने के बाद नहाता हूँ, शियर बोला नहीं मुझे ऊपर पहुंचा दो उसके बाद नाहा लेना, ऊंट नहीं माना और वह नहाने लगा, जिससे शियार डूबकर मर गया| (AR)
