ऊँची कुर्सी ऊँचा छलांग...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
ऊँची कुर्सी ऊँचा छलांग-
दुनिया हो जाये वीरान-
अपनो का कौन करे पहचान-
जहाँ से माल मिले उसी का पहचान-
यहां भुक्कड़ बन गये महान-
लूट लेंगे सारा जहान...
Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
निकर जाही गा परान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
निकर जाही गा परान संगी-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस ले-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस से-
पब्लिक परेशान, निकर जाही गा परान...
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
ये कदम्ब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे...कविता-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
ये कदम्ब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे-
मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे-
ले देती यदि मुझे बांसुरी तुम दो पैसे वाली-
किसी तरह नीची हो जाती ये कदम्ब की डाली-
तुम्हें नहीं कुछ कहता पर मैं चुपके-चुपके आता-
उस नीची डाली से अम्मा ऊँचे पर चढ़ जाता...
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के डर से मत घबराईये...कविता-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा कोरोना से बचाव के लिये कविता के माध्यम से सभी जागरूक कर रहे हैं:
कोरोना के डर से मत घबराईये-
मॉल, मूवी, मंदिर, मस्जिद-
गिरजाघर गुरुद्वारा मत जाईये-
सर्दी खासी बुखार हो तो-
हास्पिटल में ईलाज कराईये-
मुह पर रुमाल ढकिये-
दोस्तो से दूरी बनाईये...
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा...कविता-
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
तुझसे त्रस है विश्व सारा-
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा-
बंद कराये विद्यालय बंद कराये दुकाने-
और क्या क्या गुल खिलायेगा न जाने-
हम सब आपस में मिलकर-
तुझे चित्त करेंगे सारे खाने-
संकल्प लिया है सर्व हारा-
तुझसे पायेंगे छुटकारा...
