स्वास्थ्य स्वर : शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने की विधि...

प्रयाग विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, बादाम की गिरी 100 ग्राम, मुनक्का 100 ग्राम| इन सब को कूट पीसकर चूर्ण बना कर सुरक्षित रख लें, एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है| एक कप दूध में पांच चम्मच कैस्ट्रोल आइल या अंडी का तेल मिलाकर के तीन दिन तक खाना खाने के बाद सुबह शाम पीने से पेट साफ हो जाता है| पेट साफ होने के बाद औषधी का प्रयोग करें, मिर्च मसाला तेल खटाई का उपयोग न करें संपर्क@7879751110. (AR)

Posted on: Jun 01, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR

कोरोना रे कोरोना जल्दी जा जल्दी जा...कोरोना गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना है कोरोना हाँ कोरोना हाँ-
कोरोना रे कोरोना जल्दी जा जल्दी जा-
बहुत हो चुका अब ज्यादा देर न लगा-
सब के काम धंधे चौपट हो गये सारे-
घर के भीतर कैदी हो गयें हैं सारे-
सूनी पड़े है गलिया और गलियारें-
निर्दोष भी तो मर रहे हैं बिन मारे...(AR)

Posted on: Jun 01, 2021. Tags: CG CORONA SONG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHRV

दर्पण को देखा तूने जब जब किया श्रृंगार ...गीत-

जिला-नैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से तरुण भारती एक गीत सुना रहे हैं:
दर्पण को देखा तूने जब जब किया श्रृंगार-
फूलों को देखा जब जब आई बहार-
एक बदनसीब हूँ मै-
मुझे नही देखा एक बार-
दर्पण को देखा तूने जब जब किया श्रृंगार-
सूरज की पहली किरणों को देखा अलसाते हुये-
रात में तारों को देखा सपनो में सो जाते हुये-

Posted on: May 31, 2021. Tags: SONG TARUN BHART UP

कविता : बेटियां

बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है ” बेटियां” | अपने संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: May 31, 2021. Tags: BARWANI MP POEM SURESH KUMAR

Bastaanaar Bastar Bultoo (Bluetooth) Radio in hindi : 31 May 2021

श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और शैते द्ग्गा. हिन्दी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के समस्या एवं परंपरा के बारे में जानकारी दिया जा रहा है | जिसमे गीत गा रहें हैं समस्या के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं

Posted on: May 31, 2021. Tags: BASTAR BULTOO RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »