पेड़ हमें देता है सब कुछ...कविता-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमाडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
पेड़ हमें देता है सब कुछ-
हम भी तो कुछ देना सीखें-
सूरज हमें रोशनी देता-
हवा हमें नया जीवन देता है-
भूख मिटाने को सब्जी-
धरती पर होती खेती है... (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
बैगा जैसे पिछड़ी जनजाति के लिए अभिनव पहल योजना का लाभ नहीं मिला है, दिलाने में मदद करें...
खुरखुशियान टोला, ग्राम-अतरिया, गाड़ासरई के पास जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से धनियाबाई बता रही हैं कि विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे बैगा लोगों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अभिनव पहल योजना के अंतर्गत 1000 देने की घोषणा की गयी थी जो उन्हें नहीं मिली है, वे बैगा जाति से है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263304706. कलेक्टर@6266562657. (171133) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: BAIGA DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हैं खाने की समस्या हो रही है...
चौधरी हास्पिटल, नोएडा फेस 2, जिला-गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अमजद खान बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8375074650. (171128) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAMBUDDH NAGAR SONG UP VICTIMS REGISTER
रानी के न्योता के चक पाओजी...गीत-
ग्राम, पोस्ट-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
रानी के न्योता के चक पाओजी-
राजे सिंगार राजा चलत हवे जी-
माथे मा मुकुट राजा बनत हवे जी-
काने मा कुंडल राजा पहिरत हवे जी-
रानी के न्योता के चक पाओजी-
राजे सिंगार राजा चलत हवे जी...(AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG RAJKUMAR POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : भृंगराज का औषधीय उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चोट लगाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, भृंगराज के पात्तो को लेकर उसका कल्क बना लें और उसे चोट पर लगा लें, इससे रक्त का बहना बंद हो सकता है, दूसरा बालो से संबंधित समस्या में इसके पंचांग को तीली के तेल में अच्छे से पका लें, जब पककर जल जाये तो उसे ठण्डा कर रख लें, उसके बाद बाल में उपयोग कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (171150) (AR)
