Impact story : ग्रामीणों को मिल गये सुविधा, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सड़क की मरम्मत कर दिए...
तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथिलेश माणकपुरी बता रहे है की कुछ दिनों पहले कुकदूर से सिंदूरखार तक सड़क की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, जो की सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की लगातार प्रयास बात करने के उपरांत, जिसका असर यह हुआ की सड़क की मरम्मत किया गया अब आवागमन में सुविधा हो गया है| इसलिए आप सभी मदद करने वाले साथियों को जनपद पंचायत सीईओ साहब को ग्राम पंचायत सदस्यों को एवं सीजीनेट का आभार एवं धन्यवाद दे रहे है|
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: IMPACT KABIRDHAM CG MITLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली तार छत के ऊपर लगा है, बच्चो को करंट लगने का खतरा रहता है-
ग्राम-मिसिरा, पंचायत-पडुआ, पोस्ट-हिनौती, थाना-गढ़, तहसील-मनगंवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमितलाल साकेत बता रहे हैं उनके छत के ऊपर से बिजली का तार गया है, जो खुला तार है, छत में बच्चे जातें हैं, जिससे उन्हें करंट लगने का खतरा रहता है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर संबधित अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425824566, सरपंच@9425383823. संपर्क@8305632116.
Posted on: Oct 15, 2019. Tags: AMITLAL SAKET MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चेचक बीमारी का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतलाल श्रीमाली चेचक बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी, लौंग और कत्था सभी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर लगायें| लाभ हो सकता है| दूसरा नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से लाभ हो सकता है| जब चेचक की शुरुआत हो तब नीम के निंबोली को पानी के साथ पीसकर पिलाने से चेचक नहीं निकलती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : अनंतलाल श्रीमाली@9179607522.
Posted on: Jun 22, 2019. Tags: ANANTLAL SHRIMALI HEALTH MP SAGAR SONG VICTIMS REGISTER
दो जंवा दिलो का गम दूरियां समझती हैं...गीत-
खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय (छत्तीसगढ़) से संतलाल पाठक एक गीत सुना रहे हैं :
दो जंवा दिलो का गम दूरियां समझती हैं-
कौन याद करता है, हिचकियां समझती हैं-
यूं तो सैर गुलशन को कितने लोग आते हैं-
फूल कौन तोड़ेगा डालियां समझती हैं-
दो जंवा दिलो का गम दूरियां समझती हैं-
कोन याद करता है, हिचकियां समझती हैं...
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: CG KHAIRAGARH SANTLAL PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल अपने साथी अभिकलाल के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा–
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा दिशा–
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा–
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा–
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...
