हम होंगे कामयाब एक दिन...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं कोरोना वायरस के कारण वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं और सभी से लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं, जो लोग बाहर फंसे है उनके परिजन समय पर उनका हाल चाल लेते रहे| इसी के साथ एक गीत सुनाते हैं :
हम होंगे कामयाब एक दिन-
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
हम चलेंगे साथ-साथ-
डाल हाथों में हाथ-
हम चलेंगे साथ-साथ, एक दिन-
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास-
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से बचाव के लिये सावधानी बरते और सुरक्षित रहें...

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं इस समय कोरोना वायरस देश में फैल चुका है इसलिये सभी सावधानी बरते, मुंह, नाक, को ढक कर रखें| मास्क का उपयोग करें, जिससे इस वायरस से बचा जा सके| वे वैद्य साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि इस पर कोई नुस्खा या उपचार बतायें जिससे समस्या से बचा जा सके| ये वायरस जबलपुर तक पहुंच चुका है, सभी सतर्क रहें जिससे किसी को ये बीमारी न लगे सभी सुरक्षित रहें | राजकुमार काछी@7697009697.

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: AWARENESS JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : एक साल पहले रुका भवन निर्माण पूरा हो गया...

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं, उनके गांव में सुसायटी भवन निर्माण की स्वीकृति एक पहले मिल चुकी थी, जिसके लिये 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था, भवन का निर्माण 1 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन पूरा नहीं हुआ था, भवन को पूरा कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@919406448659.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDALPUR SONG SUNIL TRIPATHI VICTIMS REGISTER

जयराम हरि कोई ठीक जरी बूटा ये पाकली गरी...हल्बी गीत-

ग्राम-पांडेगुडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पददे सिंह एक गीत सुना रहे है :
जयराम हरि कोई ठीक जरी बूटा ये पाकली गरी-
बूटा के बूटा बूटा के पाकली पाकली बरी-
तुमि गयी का्य -का्य तोगा गोदावरी इ लगे रली सारी-
हा री ततो राय हा ततो रि आय-
गंगा मुड्ले जातो राय एबे एतो राय...

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: BOLA BAGHEL CG GONDI JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

नानी खाये लाल अनार, चूसे आम पका रस दार...कविता-

ग्राम-महकापाल, पंचायत-ककनार, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से प्रमिला, पूनम, किरन और इशांत एक कविता सुना रहे हैं:
नानी खाये लाल अनार-
चूसे आम पका रस दार-
लड़की गाती बढ़िया गाना-
लेके सरोता सुनते नाना-
मोनू चल रहा है जहाज-
कमल खिला है सुंदर आज...

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG JAGDALPUR POEM PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »