हैण्डपंप से पानी पर्याप्त नहीं निकलता पानी की समस्या होती है...
ग्राम-बीरपुर, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामाश्रय बता रहे हैं, स्कूल के पास उनकी बस्ती है जहाँ पर एक हैण्डपंप लगा है जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, उनका कहना है उसमे पाईप की कमी है और वासर ख़राब है, ये दोनों चीजें लगा दिया जाये तो समस्या ठीक हो सकती है, निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, जिससे लोगो को पीने का पानी मिल सके| PHE@7047603066, 9425173278. संपर्क नंबर@9179241525.
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: MP PROBLEM RAMASHRAY REWA SONG VICTIMS REGISTER
नदी से रेत कंपनी को बेचा जा रहा है शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-लपटा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं उनके इलाके में नदी से रेत निकालकर ट्रेक्टर वाले कंपनी को बेच रहे हैं, विरोध करने पर मनाते नहीं विवाद करते हैं, खनिज विभाग में शिकायत करने पर अधिकारी सुनते हैं, रेत निकालने से नदी से पानी सूखते जा रहा है नदी के किनारे किसानो की जमीन बंजर हो रही है, उनकी भूमि में बने बाढ़ को तोड़कर ट्रक्टर ले जाते हैं, इलाके के लोगो को पानी की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर नदी में अवैध उत्खनन को रोकने में मदद करें : खनिज विभाग@7748800182. संपर्क नंबर@7909976604.
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पता...
ग्राम-कोदवा, पंचायत-अतरैला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार नामदेव बता रहे है उनके गाँव में हैण्डपंप से लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या हो रही है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें जिससे पानी की समस्या हल हो सके : PHE SDO@9725173278, ठेकेदार@7047603066, संपर्क नंबर@9713092058.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: DILIP KUMAR KOL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
नहर बन जाने से माकान गिर गये योजना अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें...
ग्राम-गढ़वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार कोल बता रहे हैं उनके गाँव में 3 साल पहले एक नहर बनाई गयी जिसके बाद उनका आवास प्रभावित हो रहा है, उनको रहने का आवास नही दिया गया और मुवावजा नहीं दिया गया, नहर होने से उनके कच्चे माकन गिर गये जिसके करण वे बेघर हो गये, उन्होंने मुवावजा के लिये आवेदन किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, उनका कहना है उन्हें आवास योजना के अंतर्गत माकन दिलाया जाये, जिससे निवासी अपना जीवन यापन कर सके: संजय कुमार कोल@9685551865.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJAY KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER
अंत्योष्टि सहायता के लिये आवेदन किये, सहायता नहीं मिली...
ग्राम-सकवाय, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से धर्मेंद्र कुमार अहिरवार बता रहे हैं कि उनके पिता भगत अहिरवार का देहांत केंसर बीमारी होने से हुआ है, इलाज के दौरान 07-03-20 को देहांत हुआ था, मृतम के परिवार ने अंत्योष्टि सहायता राशि के लिये आवेदन दिया था लेकिन उन्हें सहायता नहीं मिली, अधिकारियों का कहना है नहीं मिलेगा इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सहायता राशि दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@0764225600, सांसद@9868180495, सरपंच@9399629614, सचिव@8219977582. संपर्क नंबर / धर्मेंद्र कुमार@6264914389.
