राशन कार्ड नहीं बना है, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, राशन दिलाने में मदद करें-
ग्राम-बोड़तारा नावागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मिथलेश साहू बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं जिसके कारण घर से बाहर नहीं जा रहे हैं काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खाने की दिक्कत होती है, उनका राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है इसलिये वे सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि एसी स्थिती में राशन दिलाने मे मदद करें : संपर्क नंबर@9399385938.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CG CORONA JANJGIR CHAMPA MITHLESH SAHU PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
काम बंद हो चुके हैं, रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है मदद की अपील...
ग्राम पंचायत-ताती थईया, पोस्ट-कड़ोदरा, तहसील-पलदाना, जिला-सूरत (गुजरात) से संजय यादव बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पोस्ट पोनी फुलमजरा गाँव के निवासी हैं वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है कारखाने बंद हो गये हैं जिसके कारण खाने की दिक्कत हो रही है उनके साथ 150 लोग हैं जो रीवा जिले से हैं उनका कहना है रहने की जगह नहीं है खाने की दिक्कत है इसलिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि घर पहुँचाने में मदद करें : संजय यादव@8469324728, राम गोपाल यादव@9558849898.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GUJARAT PDS PROBLEM SANJAY YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण घर से निकलना बंद है राशन दिलाने में मदद करें-
ग्राम-कुटेनी दादर, थाना-करंजिया, जिला- डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में कोरोना महामारी के कारण लोगो का घर से निकलना बंद हो गया हैं, किसान मजदूर दिन भर कमाते और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण उनका घर से निकलना बंद हो गया है तो वे कैसे अपने परिवार का पालन करेंगे, सरकार द्वारा जो 3 माह का राशन लोगो को मिला था वह खत्म हो गया है और वे घर से बाहर भी नहीं जा सकते हैं ऐसे में लोग बड़ी दिक्कत से गुजर रहे हैं इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं गाँव में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9009256935.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
हम 60 मज़दूर भूखे प्यासे सूरत में फंसे हैं कृपया हमें घर पहुँचाने का कुछ बंदोबस्त किया जाए...
मैं विजय बहादुर यादव बोल रहा हूँ | ग्राम फुलमजरा पोस्ट कोनी, जिला रीवा मध्यप्रदेश | मैं गुजरात में रहता हूँ जिला सूरत | कम से कम 50-60 लोग काम करते हैं डाइंग और प्रिंटिंग में | यहां पगार नहीं मिल रहा, आदमी भूखा प्यासा पड़ा है | बाहर निकलो तो पुलिस वाले मारते हैं | मोदी जी ने लॉकडाउन किया अच्छा किया पर गरीब तो मर रहा है | हम लोग कमाएंगे नहीं तो खाएंगे क्या? हम मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करते हैं कि वे हम लोगों को घर वापस पहुँचाने का कुछ बंदोबस्त करें | अभी कोई लोग कुछ पूड़ी दे देते हैं तो खा लेते हैं दूसरे टाइम भूखे ही रहते हैं | घर में भी हमारी आय की कोई व्यवस्था नहीं है पर देखेंगे वहां कुछ व्यवस्था करेंगे | यादव@9558033040
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUJARAT MP REWA SURAT
बिजली तार 6 दिन से गिरा है विभाग द्वारा कोई कारवाही नहीं हो रही है...
ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, ब्लाक-मवई, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक परते बता रहे हैं कि उनके गाँव में तूफान की वजह से बिजली का पोल गिर गया है तार जमीन पर गिरा पड़ा है, बिजली चली गयी है उन्होंने इसके लिये बिजली विभाग में आवेदन किया है लेकिन अभी तक विभाग से कोई कर्मचारी नहीं आया है 6 दिन हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9340450275. संपर्क नंबर@9098426768.
