मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-शिवपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आपरना पति महेश बता रहे हैं उनका विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनका बाल बच्चें भी नहीं है| उनको विधवा पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपचं व अधिकारीयों के पास शिकायत कियें लेकिन अभी तक उनका विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| रोजगार सहायक नंबर@9129601535, संपर्क नंबर@7024969472.
Posted on: Jun 05, 2022. Tags: JAWA MP PROBLEM REWA WIDOW PENSION
गाँव में सड़क नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, तीन सौ घर की बस्ती है लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8269736942, परियोजना अधिकारी@9993537264.
Posted on: May 29, 2022. Tags: CHHATAINI MP PROBLEM REWA ROAD
भारत भुइया के अंगना मा...देशभक्ति-
गेंदलाल राठौर ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से एक देशभक्ति
गीत सुना रहें है:
भारत भुइया के अंगना मा-
मध्यप्रदेश के चौरा मा-
लहरे-लहरे लहराये ये झंडा तिरंगा-
सुन गोरी की लाल गजानंद फूलें है-
भारत भुइया के अंगना मा...
Posted on: May 27, 2022. Tags: LIGHT MP PROBLEM REWA
उठो लाल अब आँखें खोलो,कविता-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
उठो लाल अब आँखें खोलो-2
पानी लाई हूँ मूह धोलो-
बीती रात कमल दल फुलें-
उनके ऊपर भवरे झूले-
चिड़ियाँ चहक उठी पेड़ों पर-
नभ में न्यारी लाली छाई-
भोर हुआ सूरज उगा प्यारे मेरे अब मत सो..2
Posted on: May 18, 2022. Tags: MP POEM REWA SHIVKUMAR
हमारे गाँव में तीन साल पहले बिजली का खम्बा ट्रांसफार्मर सब लगा है, लेकिन बिजली सप्लाई नहीं होती...
ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घूमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगतपाल सिंह बता रहे है कि बिछिहर गाँव में तीन साल पहले बिजली का खम्बा ट्रांसफार्मर सब लगा दिया गया है | लेकिन गाँव में आज तक बिजली सप्लाई नहीं की गई | पुरे गाँव के लोग कई बार मांग कर चुके है और सीएम् हेल्पलाइन नम्बर में भी बात किये है उसका नम्बर 10305059, और कई विभाग को शिकायत कर चुके है | बिजली विभाग के JE का कहना है कि वनविभाग के द्वारा यह काम रोक दिया गया है | जो ठेकेदार ने बिजली काम करवाने का ठेका लिया था उन्होंने बिजली और ट्रांसफार्मर सब लगवा दिया है | लेकिन बिजली विभाग के द्वारा आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है | इस कारण गाँव के किसान लोग बिजली से वंचित है | उन लोगो की मांग है कि बिजली जल्दी चालू करवाई जाए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके बिजली दिलवाने का प्रयास करें : J.E@9584224303, संपर्क नम्बर@9699886991.
