रंग से सजी तितली रानी अपना नाम बताओ...कविता-
ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से हिमांशु कुमार यादव जो एक कविता सुना रहा है :
रंग से सजी तितली रानी अपना नाम बताओ-
मुझे अपनी घर की पता तो बताते जाओ-
आओ हम पेड़ लगाये हरा भरा एक बाग बनाये-
फूलो हर पेड़ से सजे और फल लगे ताजे ताजे-
शाम को यह सुबह पंछियों का यह बसेरा...
Posted on: Aug 22, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
टिप-टिप-टिप पानी बरसे छाता लेके निकले घर से...कविता-
ग्राम+पंचायत-केलाउर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ महेश कश्यप जो एक कविता सुना रहे है :
टिप-टिप-टिप पानी बरसे-
छाता लेके निकले घर से-
बारिश हो गई चम-चम-
पैर फिसला गीर गए हम...
Posted on: Aug 14, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था...कविता-
जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से हरीशचन्द्र केवट एक कविता सुना रहे है:
भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था-
हस कर जुल गया फांसी पर भगतसिह मस्ताना था-
नोजवान था वह पंजाबी गजब शेर का दिलवाला था-
देश प्रेम का रस पीकर बना हुवा था मतवाला-
दिन में चैन रात को उसको कभी नींद नही आती थी-
भारत माता कि याद आती बेचैन बना जाति-
आजादी कि लव पर मरने वाला था...
Posted on: Aug 10, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
मछली जल कि रानी है, जीवन उसका पानी है...कविता-
बास्तानार ब्लाक बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से बोमडा मंडावी जी कि बेटी रोशनी कुमारी मंडावी कविता सुना रही है:
मछली जल कि रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ तो डर जाती है-
पानी से बाहर निकालो तो मर जाती है...
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
पूरा विश्व जल रहा है, कोरोना काल चल रहा है...कविता-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं:
पूरा विश्व जल रहा है-
कोरोना काल चल रहा है-
फैली है बीमारी का बवाल देख लीजिये-
देश व विदेश में मचाया हाहाकार है-
कोरोना महामारी का कमाल देख लीजिये-
आई है बीमारी चीन देश से हमारे पास... (AR)
