ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां-
स्पर्स कुर्दुरा हो तो रोती है बेटियां-
पोषण करेगा बेटा तो-
दो कुलो की लाज को ढोती है बेटियां-
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां... (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

एक वर्ष की कीमत पूछिये उस विद्यार्थी से...

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
एक वर्ष की कीमत पूछिये उस विद्यार्थी से-
जिसने वर्ष भर मेहनत की-
किन्तु अंतिम परिक्षा में अमुत्य हो गया-
एक सप्ताह की कीमत पूछिये-
साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक से... (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...कविता-

ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वेद प्रकाश पांडे एक कविता सुना रहे हैं:
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती... (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

यदि समय को पहचान लिया आपने...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
यदि समय को पहचान लिया आपने-
महकती हुई सुबह होगी-
खुशियों भरी रात होगी-
वर्ष के प्रत्येक दिन किस्मत आपके साथ होगी-
जब सफ़लताओ का दौर चलेगा-
जीत आपके साथ होगी... (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

मैं अमर शहीदों का चारण उनके गुण गाया करता हूँ...देशभक्ति कविता-

ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगगुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सैते दुग्गा और उनके साथ हैं ग्रामीण स्कूली छात्र विथप्रकाश पांडे जो एक कविता सुना रहें हैं-
मैं अमर शहीदों का चारण-
उनके गुण गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है-
मैं उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है, याद शहीदों की-
हम लोगों ने दफनाई है-
यह सच है, उनकी लाशों पर-
चलकर आज़ादी आई है-
उन गाथाओं से सर्दखून को-
मैं गरमाया करता हूँ-
मैं अमर शहीदों का चरण-
उनके यश गाया करता हूँ...RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »