अम्बर से कहे धरती आज मुझे छू लो, मेरी ओस कणों से अपनी प्यास बुझा लो...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अम्बर से कहे धरती आज मुझे छू लो, मेरी ओस कणों से अपनी प्यास बुझा लो-
फिर बादल बनकर बरस जाना, मेरी भी प्यास बुझा जाना-
मै तेरी आश्रित, तू मेरी आश्रित-
हम दोनों एक दूसरे के लिए, हमको लोग पूजते है हम उनकी मिन्नते पूरी कर दे-
हम तो जग भला करने के लिए, भलाई करना हमारा काम-
प्यासी है धरती प्यास बुझा दो, कर लो थोडा भलाई का काम...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
मन का पंछी, इतना मत इतरा...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रुक जा मन पंछी, इतना मत इतरा-
ये दुनिया रहती, ख़फ़ा ख़फ़ा, यहाँ तेरा नही चलेगा कोई सफा-
कर सके तो कर ले, दुनिया से वफ़ा-
मद मस्त मौला बन, मत मजरा-
पग पग फ़नकारो का पहरा, बिछाए बैठे मौत का घेरा-
लगाते रहते जग का पहरा, इन लोगो से सम्भल, सम्भल कर-
इधर उधर मत उछल, तेरा जीव धन नही अटल-
इन फ़नकारो का क्या सकेगा मसल, यदि जूझना हो तो फौलादी बन जा-
फिर उन फनकारों के सामने जा, जीना हो तो चट्टान बन जा-
फिर जमकर उन फनकारों को ठोक बजा, तब आयेगा उनको मजा-
यही है उन फ़नकारो को सजा...
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
पर फूलो को चुभते हुए किसी ने नही देखा है...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी कविता सुना रहे है:
काँटों को चुभते हुए, सबने देखा है-
पर फूलो को चुभते हुए किसी ने नही देखा है-
पर फूलो को चुभते हुए, मैंने करीब से देखा है-
जन्म दाता को आज तक किसी ने नही देखा है-
पर पालनहार को सभी ने देखा है-
पर मैने जन्म दाता को, बहुत करीब से देखा है-
जिसके मुक्कदर में रहेगा, वही तो देखेगा-
बकवास नही करता हु मै-
क्यूंकि इस जहा से मोहब्बत हो गया है-
तुम मोहब्बत करो ना करो मुझे फर्क नही होने वाला-
यह जिन्दगी मैंने, समर्पण कर दिया है-
ये जहाँ के लिए, ये जहाँ ने मुझसे मोहब्बत किया है-
उस जहाँ के लिए में, कुर्बान हूँ , तुम मानो या ना मानो-
तुमसे कोई खता नही ये मेरी कुर्बानी, तुम्हे याद दिलाता ही रहेगा-
मेरा जहाँ से उठ जाने के बाद, कैसा होगा ये जहाँ-
इसीलिए सोचता रहता हु, बर्बादी की खन्जर मैंने देख लिया हूँ-
अपने पैरो तले जमीं, को खिसकते देख लिया हूँ – ये बर्बादी कि मन्जर देखो, कब तक यू ही चलता रहेगा-
जब तक लोगो में प्रेम नही, तब तक यह मजारा होता रहेगा...
Posted on: Mar 16, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
मुझे मत रोको जाने दो, पल दो पल का साथ तुम्हारा...गजल
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गज़ल सुना रहे है:
मुझे मत रोको जाने दो, पल दो पल का साथ तुम्हारा-
यारो के लिए मै यार हु, रूसहारो के लिए दो धारी तलवार हूँ-
न तीर से तलवार से, न बन्दुक से न तोफों की बौछार से-
मै करता हु जब भी वार, मेरी छोटी कलम की धार से-
न कटा है न कटेगी, काटने वाला खुद कट जायेगा-
उठाकर देख लों पुराना इतिहास-
उसमे लिखा है सब कुछ साफ़ साफ़-
जिसने देस की छवि बिगाड़ने को-
अपनी बुरी नजरो से देखा-
उनकी आँखे खुद ब खुद निकल गया...
Posted on: Mar 15, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
मुझे मत रोको, मुझे जाने दो...कविता
ग्राम तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
मुझे मत रोको, मुझे जाने दो-
पल दो पल का साथ तुम्हारा-
यारो के लिए मै, यार हु-
दुश्मनों के लिए दो धारी तलवार-
हर सिखा को पार कर जाऊंगा-
मरुस्थल में पानी ले आऊंगा-
चाँद, सूरज को धरती पर उतार लाऊंगा-
बंजर भूमि पर सोना उंगाऊंगा-
धरती के सिने को चीरकर-
सुनहरे बालो से धरती को लह-लहलहाउंगा...
