गाँव में बिजली नहीं है, मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा, बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...

ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चेतराम धुर्वे बता रहे है गाँव में बिजली नहीं है| बिजली नहीं होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा है, रात एकदम अन्धकार रहती है.जिला कलेक्टर एवं सांसद महोदय को भी आवदेन दिया है लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो रहा है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संबंधित अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए: J.E बिजली @9425241671,8435500266, S.D.M@758720209,
कलेक्टर@9424136900. उदय माणिकपुरी@9407958035.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

गाँव में दो महीने से बिजली बंद है ट्रांसफार्मर ख़राब है, शिकायत करने पर कोई नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय माणिकपुरी गाँव के स्कूल पारा में बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है| 8-10 परिवार है जहां पर पिछले दो महीनों से बिजली नहीं है. गाँव का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिसकी शिकायत कई बार कर चुके है परन्तु अभी तक ठीक नहीं हो पाया है. कहते है ट्रांसफार्मर आएगा तो लगायेंगे, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया बिजली चालू करवाने में मदद करे, ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: J.E विद्युत मंडल@9407703899, 8435500266, सरपंच@7587480943, सचिव@9407957840. उदय@9407958035.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

5 साल से हम लोग हमारे गाँव में पक्की रोड के लिए आवेदन कर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नही दे रहे...

उदय मानिकपुरी आज खाल्हेपारा, ग्राम-सारपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पहुंचे है वहां से गाँव के खरताल सिंह आयाम बता रहे हैं हमारे गाँव में सीसी रोड निर्माण नही हुआ है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, वे 5 साल से आवेदन दे रहे हैं अधिकारी बनेगा बनेगा कहते हैं लेकिन अभी भी हालात वही है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें, जिससे गांव में रोड का निर्माण हो सके: सरपंच@9174450884, सचिव@9893882779, PWD@9589785660, CEO@9669625077. खरताल सिंह@9406430467.

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है हम लोग नदी का गंदा पानी पी रहे, शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देते...

चियांडाड, ग्राम पंचायत-डालामहुआ, जिला-कबीरधाम(छत्तीसगढ़ ) से उदय कुमार मरावी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में हैंडपंप नही है अभी तक 20 घरों के लोग नदिया के पानी पी रहे हैं और बरसात के दिनों में झिरिया(गड्ढे खोदकर) गंदा पानी पीते हैं और और अक्सर बीमार पड़ते हैं. इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं पर अब तक कार्यवाही नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदत की अपील कर रहे है की दिए गये समबन्धित अधिकारीयों के नम्बर से अधिक बात कर समस्या का समाधान करने मर मदद करें: P.H.E.विभाग@9893883154, अधिकारी दशवन्त डहरिया@9893472740. संपर्क नम्बर हेम सिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SONG UDAY KUMAR MARAVI VICTIMS REGISTER

कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो...डोमकच कर्मा गीत-

ग्राम-बरपाटिया, जिला-सुराजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ गाँव के साथी
शंकर सिंह कोराम उदयलाल मरावी और अदेरा सिंह कोराम एक डोमकच कर्मा गीत सुना रहे है:
कहाँ सुमीर रे हासि गिसी तावा नेगो-
रिंग सिसवा ही कहाँ लोलो रे सुमित सुसियो...

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: SHANKAR SINGH KORAM UDAYLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »