5 साल से हम लोग हमारे गाँव में पक्की रोड के लिए आवेदन कर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नही दे रहे...
उदय मानिकपुरी आज खाल्हेपारा, ग्राम-सारपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पहुंचे है वहां से गाँव के खरताल सिंह आयाम बता रहे हैं हमारे गाँव में सीसी रोड निर्माण नही हुआ है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, वे 5 साल से आवेदन दे रहे हैं अधिकारी बनेगा बनेगा कहते हैं लेकिन अभी भी हालात वही है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें, जिससे गांव में रोड का निर्माण हो सके: सरपंच@9174450884, सचिव@9893882779, PWD@9589785660, CEO@9669625077. खरताल सिंह@9406430467.
